Noise Jr. Explorer 2 स्मार्टवॉच में स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ मिलेगी सेफ्टी
Noise Jr. Explorer 2 एक ऐसी स्मार्ट वॉच है जो बच्चों को टाइम दिखाने के साथ उनका ध्यान भी रखती है इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स है जिस से आप उनकी डेली एक्टिविटीज कंट्रोल कर सकते हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 22, 2026 • 3:17 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
Noise Jr. Explorer 2 स्मार्टवॉच में स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ मिलेगी सेफ्टी
Noise Jr. Explorer 2 एक ऐसी स्मार्ट वॉच है जो बच्चों को टाइम दिखाने के साथ उनका ध्यान भी रखती है इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स है जिस से आप उनकी डेली एक्टिविटीज कंट्रोल कर सकते हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/the-noise-jr-explorer-2-smartwatch-offers-safety-features-along-with-smart-connectivity
Noise Jr. Explorer 2 स्मार्टवॉच में स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ मिलेगी सेफ्टी
Noise Jr. Explorer 2 एक बेहतरीन स्मार्ट वॉच जिसे बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है इसमें आपको मॉडर्न फीचर्स के साथ सेफ्टी भी मिलने वाली है। यह Noise Junior सीरीज़ का नया मॉडल है जो पेरेंट्स को बच्चों की लोकेशन और एक्टिविटी पर नज़र रखने की फैसिलिटी देता है।
Noise Jr. Explorer 2 खासकर 6 से 12 साल के के लिए डिज़ाइन किया गया एक एडवांस्ड स्मार्टवॉच है। यह सिर्फ टाइम बताने वाला घड़ी नहीं है बल्कि एक छोटा सा कम्युनिकेशन और सेफ्टी डिवाइस है। इसमें 4G सपोर्ट, वीडियो कॉलिंग और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी फैसिलिटी हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसमें आपको काफी स्मूथ डिजाइन मिलेगी। इसमें 1.4 इंच का बड़ा TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो बच्चों के लिए आसानी से पढ़ने और ऑपरेट करने लायक है। इस में ब्राइटनेस अच्छी है जिसके वजह से बाहर धूप में भी क्लियर दिखता है।
मिलेगा कॉलिंग फीचर्स
4G LTE सपोर्ट के साथ यह स्मार्टवॉच Nano SIM कार्ड यूज़ करती है। इस में दो-तरफा HD वीडियो और वॉयस कॉलिंग की फैसिलिटी है जिससे पेरेंट्स बच्चे से वीडियो पर बात कर सकते हैं। इस में कॉल व्हाइटलिस्टिंग है मतलब सिर्फ अप्रूव्ड नंबर्स से ही कॉल आ जा सकती है।
सेफ्टी और लोकेशन ट्रैकिंग
इसका सबसे खास फीचर रियल टाइम GPS ट्रैकिंग है जो UNISOC चिपसेट और Google Maps के साथ काम करता है। इस में Geofencing से सेफ ज़ोन सेट कर सकते हैं बच्चा ज़ोन से बाहर निकले तो तुरंत अलर्ट आ जाता है। SOS इमरजेंसी बटन से बच्चा एक क्लिक में हेल्प मांग सकता है।
Noise Jr. Explorer 2 में 950mAh की बैटरी है जो नॉर्मल यूज़ में 2 से 3 दिन तक आसानी से चल सकती है। इसके साथ ही यह IP68 वॉटर रेसिस्टेंट है यानी पानी और धूल से सेफ रहेगा।
• अगर बच्चा बारिश में भी खेलें तो भी कोई टेंशन नहीं है। यह मैग्नेटिक चार्जर से आसानी से चार्ज हो जाता है।
मिलेंगे एक्स्ट्रा फीचर्स
Noise Jr. Explorer 2 Extra Features में बच्चों के लिए Habit Building Smart Scheduler है जो ब्रश करना, होमवर्क या सोने का टाइम भी याद दिलाता है। वहीं स्कूल मोड में क्लास के दौरान डिस्ट्रैक्शन बंद हो जाता है उस टाइम यह सिर्फ टाइम दिखता है। इस में कुछ गेम्स और एक्टिविटी ट्रैकर भी हैं।
इसमें पेरेंट्स के लिए Noise Amigo ऐप दिया गया है जिस से आप सब कुछ कंट्रोल कर सकते हैं इस में लोकेशन चेक, कॉल मैनेज, स्कूल मोड सेट आदि फीचर्स ऐड है।
जानें लॉन्च और अवेलेबिलिटी
Noise ने Noise Jr. Explorer 2 को सितंबर 2025 में भारत में लॉन्च किया था। यह लॉन्च के साथ ही इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर अवेलेबल हो गई थी। इसके साथ ही यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर भी अवेलेबल है।
जानें क्या रहेगी प्राइस
Noise Jr. Explorer 2 की कीमत में भी 12% डिस्काउंट देखने को मिल रहा है इसकी जो ओरिजिनल कीमत है वह ₹7999 है लेकिन 12% डिस्काउंट के बाद आपको इसकी कीमत ₹6999 में मिल रही है तो अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए काफी बेहतर मौका है। कई प्लेटफॉर्म्स पर 25% तक की छूट मिल रही है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.