Google Photos में आए नए फीचर ने यूजर्स को चौंकाया मिनटों में होगी एडिटिंग
Google Photos में नए फीचर्स ऐड किए गए है जिस से आप अब पहले से बेहतर एडिटिंग कर सकते है। इस में AI एडिटिंग फीचर ऐड किया गया है। अब इस में आप बोलकर एडिट कर सकते है। Google Photos अब और भी स्मार्ट हो गया है। ये फीचर Gemini AI पर चलता है और खासतौर पर भारत के यूजर्स के लिए हिंदी जैसी लैंग्वेज में भी तैयार किया गया है।
इस में आपको कई नए फीचर्स दिखेंगे जिस में फोटो खोलें और एडिट मोड में Help me edit बटन पर आपको क्लिक करना है। अब आप हिंदी में बोल सकते है कि बैकग्राउंड ब्लर कर दो या रिफ्लेक्शन हटा दो तो AI तुरंत कई चेंजेज एक साथ कर देगा इसमें आप कई काम कर सकते है जैसे लाइटिंग सुधारना, शैडो ठीक करना या कलर्स चमकाने जैसे काम आसानी से कर सकते है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसमें वॉइस कमांड काफी आसानी से होगा आपको इस में बस बोलना है और आप का काम आसानी से हो जाएगा। अगर आप ग्रुप फोटोस पर इसको अप्लाई करते हैं तो भी काफी आसानी से इसे कर सकते हैं क्योंकि ये आपके प्राइवेट फेस ग्रुप्स को देखकर सही काम करता है। इस में प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है कोई डेटा बाहर नहीं जाता है।
टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से एडिटिंग
अगर आप चाहे तो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से भी इसकी एडिटिंग कर सकते हैं अगर आपको टाइप करना सही लगता है तो आप लिख कर उसमें चेंजेज कर सकते है।
• इस में AI आपको सुझाव भी देगा और फॉलो अप क्वेश्चन पूछेगा। आप इसे Make it better बोल देंगे तो यह खुद से पहले से अच्छी हो जाएगी।
आप इसमें काफी सारे पर्सनलाइज्ड चेंज कर सकते हैं और इसमें यह सब चेंज करना बहुत ही आसान है क्योंकि यह खुद से आपको चेंज करके दे देगा आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।
• ग्रुप फोटो में किसी का सनग्लास हटाना हो या स्माइल जोड़नी हो तो AI आपके फोटो लाइब्रेरी से सीखकर परफेक्ट एडिट देगा। ये सिर्फ बैकग्राउंड ही नहीं बल्कि चेहरों पर भी फोकस करता है।
Google photos में आपको रिजल्ट काफी नेचुरल लगेंगे आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगेगा कि आपने इसमें एडिट किया है या कोई और भी नहीं बताया पाएगा की एडिटिंग है इसमें आपको काफी रियल टाइप की इमेज देखने को मिलेगी।
हिंदी और कई लैंग्वेज में सपोर्ट
इसमें आपको कई सारी लैंग्वेज का सपोर्ट मिल जाएगा। इस में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली और गुजराती इन सभी में कमांड दें सकते हैं।
• इंग्लिश के अलावा लोकल लैंग्वेज में बात करने से एडिटिंग पहले से अच्छी हो जाती है।
कब मिलेगा अपडेट
भारत में अभी इस का रोलआउट चल रहा है। Play Store में Google Photos अपडेट आप चेक कर सकते है। Pixel फोन्स को पहले यह अपडेट मिला है बाकी Androids को जल्दी मिलने वाला है इस का वेब वर्जन में बाद में आएगा। ये फीचर फोटो एडिटिंग को रेवोल्यूशनाइज कर देगा।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.