FUJIFILM X-E5 Camera में क्लासिक स्टाइल के साथ मिलेगा AI पावर्ड ऑटोफोकस सिस्टम
FUJIFILM X-E5 Camera क्लासिक लुक के साथ फोटोग्राफर्स को काफी पसंद आ रहा है जहां एक तरफ इसकी डिजाइन बहुत ही अट्रैक्टिव है वही यह ऑटो फोकस, लो लाइट सुपर क्वालिटी जैसे फीचर्स पर बेहतर वर्क करता है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Oct 10, 2025 • 5:21 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
7 months ago
FUJIFILM X-E5 Camera में क्लासिक स्टाइल के साथ मिलेगा AI पावर्ड ऑटोफोकस सिस्टम
FUJIFILM X-E5 Camera क्लासिक लुक के साथ फोटोग्राफर्स को काफी पसंद आ रहा है जहां एक तरफ इसकी डिजाइन बहुत ही अट्रैक्टिव है वही यह ऑटो फोकस, लो लाइट सुपर क्वालिटी जैसे फीचर्स पर बेहतर वर्क करता है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/fujifilmx-e5camera-gets-ai-powered-autofocus-system-with-classic-style
FUJIFILM X-E5 Camera में क्लासिक स्टाइल के साथ मिलेगा AI पावर्ड ऑटोफोकस सिस्टम
FUJIFILM X-E5 एक ऐसा मिररलेस डिजिटल कैमरा है जो आज की टेक्नोलॉजी से लैस है। अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है और आप कुछ क्लासिक और स्टाइलिश ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है यह Ai पावर्ड होने के वजह से क्रिएटिविटी को और भी ज्यादा बढ़ती है इससे जुड़े सभी फीचर्स और कीमत के बारे में आपको डिटेल्स में बताते है।
X-E5 के डिजाइन की बात करें तो यह पुराने फिल्म कैमरों से काफी इंस्पायर्ड है जिसमें एल्युमिनियम का टॉप प्लेट एक सिंगल पीस से कटा हुआ है। ये आपको काफी प्रीमियम फील देता है। इस कैमरा का वजन सिर्फ 445 ग्राम है जो इसे पॉकेटेबल बनाता है। इसकी वेदर-रेजिस्टेंट बॉडी हल्की बारिश में भी काम आ सकती है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इस कैमरे में सेंसर सबसे खास रोल प्ले करता है जिस में 40.2 मेगापिक्सल का X-Trans CMOS 5 HR APS-C सेंसर है जो बैक-इल्यूमिनेटेड है। ये सेंसर इतनी शार्प इमेजेस कैप्चर करता है कि प्रिंट्स हो या क्रॉपिंग इस में क्वालिटी कभी कम नहीं होती है। इसके X-Processor 5 इंजन के साथ मिलकर ये नॉइज को कंट्रोल करता है और कलर्स को नैचुरल रखता है।
Ai पावर्ड ऑटोफोकस सिस्टम
X-E5 में AI-पावर्ड ऑटोफोकस सिस्टम है जो सब्जेक्ट्स को तेजी से डिटेक्ट करता है इससे आपको पिक लेने में और भी ज्यादा आसानी होती है। इसमें फेज-डिटेक्शन पॉइंट्स की वजह से लो-लाइट में भी फोकस एकदम सटीक रहता है। इस की शूटिंग स्पीड हाई है और कंटीन्यूअस शॉट्स आसानी से क्लिक हो जाते हैं। प्रोसेसिंग स्पीड इतनी फास्ट है कि आप बिना रुकावट के फोटोज ले सकते हैं।
पहली बार FUJIFILM X-E5 Camera में 5-एक्सिस इन-बॉडी इमेज स्टेबलाइजेशन आया है जो सेंटर में 7 स्टॉप्स और एज पर 6 स्टॉप्स तक वाइब्रेशन कंट्रोल करता है। इसमें लो-लाइट कंडीशन्स में लंबे शटर्स के बिना भी शार्प इमेजेस मिलेंगी। अगर आप लेंस का यूज करते है तो ये स्टेबलाइजेशन और पावरफुल हो जाता है।
मिलेंगे कई क्रिएटिव कंट्रोल्स
FUJIFILM की सिग्नेचर फिल्म सिमुलेशन डायल X-E5 को स्पेशल बनाती है। इसमें आपको 20+ से ज्यादा मोड्स देखने को मिलेंगे सिर्फ इतना है नहीं इसमें आपको कई तरह के कंट्रोल्स भी मिलने वाले है जिस में एनालॉग कंट्रोल्स जैसे शटर स्पीड और एक्सपोजर कंपेंसेशन डायल्स मिलेंगे।
जानें वीडियो कैपेबिलिटीज
अगर आपको वीडियो शूट करना पसंद है तो वीडियो लवर्स के लिए X-E5 6.2K रेजोल्यूशन पर 30fps तक शूट कर सकती है वो भी 14-बिट RAW सपोर्ट के साथ। इस में फुल HD में स्लो-मोशन ऑप्शन्स देखने को मिलने वाले हैं। IBIS की वजह से वीडियो स्टेबल रहता है और हेडफोन जैक से भी प्रोफेशनल ऑडियो रिकॉर्डिंग पॉसिबल है।
जानें क्या रहेगी कीमत
X-FUJIFILM X-E5 Camera की बॉडी ओनली कीमत लगभग 1699 डॉलर यानी इंडियन रुपीस में करीब 142000 रुपये है जबकि XF 23mm f/2.8 लेंस के साथ किट की कीमत 1899 डॉलर यानी इंडियन रूपीज में करीब 159000 रुपये रखी गई है। इसके फीचर्स के अकॉर्डिंग कीमत थोड़ी ऊपर नीचे रह सकती है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.