टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज का 'पावर गेम', जिम्बाब्वे को 107 रनों के भारी अंतर से हराया
वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। गुडाकेश मोती के 4 विकेट की मदद से विंडीज ने 107 रनों से जीत दर्ज की।
मुंबई : टी20 वर्ल्ड कप 206 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कैरेबियाई टीम से 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 147 रन बनाकर सिमट गई।
255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रायन बेनेट इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर- बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी भी सिर्फ 14 रन ही बना सके।