मध्य प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित: मुख्यमंत्री मोहन यादव का आश्वासन; खाड़ी देशों से प्रदेशवासियों की वापसी के लिए बनाई विशेष समिति
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खाड़ी संकट के बीच MP में आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। 3 सदस्यीय समिति करेगी निगरानी। फंसे हुए प्रदेशवासियों की वापसी के प्रयास तेज।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Mar 10, 2026 • 10:49 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
मध्य प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित: मुख्यमंत्री मोहन यादव का आश्वासन; खाड़ी देशों से प्रदेशवासियों की वापसी के लिए बनाई विशेष समिति
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खाड़ी संकट के बीच MP में आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। 3 सदस्यीय समिति करेगी निगरानी। फंसे हुए प्रदेशवासियों की वापसी के प्रयास तेज।
Full Story: https://www.newstvindia.in/supply-system-in-madhya-pradesh-completely-safe-chief-minister-mohan-yadav-assures-special-committee-formed-for-return-of-people-from-gulf-countries
मध्य प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित: मुख्यमंत्री मोहन यादव का आश्वासन; खाड़ी देशों से प्रदेशवासियों की वापसी के लिए बनाई विशेष समिति
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में आपूर्ति व्यवस्था में कहीं भी किसी तरह की कठिनाई नहीं है, इसलिए आम लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था में कहीं किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति संसाधन उपलब्ध हैं। किसी को भी खाद्य पदार्थ, गैस या तेल आपूर्ति के लिए परेशान या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रदेश में बेहतर से बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें। केंद्र सरकार परिस्थितियों पर गहनता से नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में देश के साथ मध्यप्रदेश में भी कहीं कोई आपूर्ति संबंधित दिक्कत नहीं है।
मुख्यमंत्री यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में खाड़ी देशों में उपजी विषम परिस्थितियों के मद्देनजर मध्य प्रदेश में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि विश्व और देश के समक्ष उपजी परिस्थितियों और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। तीन सदस्यीय मंत्री और अधिकारियों की समिति प्रदेश की आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेगी और आपूर्ति बहाल रखने के लिए सभी कदम उठाएगी।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे या वर्क वीजा पर गए या पर्यटन के लिए गए भारतीय नागरिकों, विशेषकर मध्यप्रदेश के निवासियों की स्वदेश वापसी के लिए मध्य प्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के सम्पर्क में है, जिनकी सकुशल स्वदेश वापसी के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं।