महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर: बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, DGCA ने की 5 मौतों की पुष्टि
मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश। हादसे में 'दादा' सहित 5 लोगों ने गंवाई जान। चुनावी रैली के लिए जा रहे थे NCP प्रमुख, अंतिम पोस्ट में लाला लाजपत राय को दी थी श्रद्धांजलि।
मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ है। शुरुआती जानकारी सामने आई कि अजित पवार का एक प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ।
यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद क्रैश हो गया। बारामती से सामने तस्वीरों में देखा गया कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई थी। काफी हिस्से में प्लेन का मलबा पड़ा हुआ था। घटनास्थल से एक एंबुलेंस भी जाते हुए दिखाई दी।