प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर प्रहार, बोले- 'संतों के द्रोही' उठा रहे शंकराचार्य मामले का राजनीतिक लाभ

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर तोड़ी चुप्पी। विपक्ष को बताया 'संस्कृति द्रोही' और कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी की सफलता पर जताया गर्व।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 27, 2026 • 7:38 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर प्रहार, बोले- 'संतों के द्रोही' उठा रहे शंकराचार्य मामले का राजनीतिक लाभ
क्ष पर प्रहार, बोले- 'संतों के द्रोही' उठा रहे शंकराचार्य मामले का राजनीतिक लाभ
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर तोड़ी चुप्पी। विपक्ष को बताया 'संस्कृति द्रोही' और कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी की सफलता पर जताया गर्व।
Full Story: https://www.newstvindia.in/prayagraj-deputy-cm-keshav-maurya-attacks-opposition-says-traitors-of-saints-taking-political-advantage-of-shankaracharya-case
https://www.newstvindia.in/prayagraj-deputy-cm-keshav-maurya-attacks-opposition-says-traitors-of-saints-taking-political-advantage-of-shankaracharya-case
Copied
प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर प्रहार, बोले- 'संतों के द्रोही' उठा रहे शंकराचार्य मामले का राजनीतिक लाभ
प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर प्रहार, बोले- 'संतों के द्रोही' उठा रहे शंकराचार्य मामले का राजनीतिक लाभ
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य मामले में विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि जो लोग राजनीतिक फायदा उठाना चाह रहे हैं, उन्हें लाभ कभी नहीं मिलेगा।

प्रयागराज में मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो लोग पूज्य शंकराचार्य के मामले में मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं, वे राजनीतिक फायदा उठाने की उम्मीद में ऐसा कर रहे हैं। ये लोग संतों के द्रोही हैं, हिंदुओं के द्रोही हैं, राम भक्तों के द्रोही हैं और भारतीय संस्कृति के द्रोही हैं।

उन्होंने कहा कि वे सोच रहे हैं कि इस मामले को उठाकर उन्हें किसी भी तरह राजनीतिक लाभ मिल जाएगा। उन्हें लाभ नहीं मिलने वाला है। 2047 तक कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: योगी सरकार 81,000 से अधिक पदों पर करेगी नियुक्ति; कानून-व्यवस्था को 'हाइ-टेक' बनाने का मास्टरप्लान
NEW
flash_on
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य के चरणों में प्रणाम करता हूं और उनका सम्मान करता हूं। मैंने लगातार प्रार्थना की है कि वे संगम में पवित्र स्नान करें। भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोग भी इंतजार में हैं कि वह जल्द ही संगम में स्नान करें।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

गणतंत्र दिवस का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा कि समस्‍त देश एवं प्रदेश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गणतंत्र दिवस हमारे संवैधानिक आदर्शों में विश्वास, सामाजिक समता के संकल्प और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है। इस पावन अवसर पर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों तथा सशक्त गणतंत्र की आधारशिला रखने वाले संविधान निर्माताओं को मैं नमन करता हूं।

उन्होंने लिखा कि कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस 2026 में उत्तर प्रदेश की झांकी ने बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, संस्कृति और विकास को भव्य रूप से प्रस्तुत कर पूरे देश के सामने ‘विरासत भी, विकास भी’ का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications