टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

टर्किश एयरलाइंस के इस्तांबुल जा रहे विमान को दाएं इंजन में आग की सूचना के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार सभी 236 लोग सुरक्षित हैं, तकनीकी जांच जारी है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 4, 2026 • 7:04 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
 इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
टर्किश एयरलाइंस के इस्तांबुल जा रहे विमान को दाएं इंजन में आग की सूचना के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार सभी 236 लोग सुरक्षित हैं, तकनीकी जांच जारी है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/turkish-airlines-flight-makes-emergency-landing-in-kolkata-all-passengers-safe
https://www.newstvindia.in/turkish-airlines-flight-makes-emergency-landing-in-kolkata-all-passengers-safe
Copied
टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
Advertisement
Advertisement

कोलकाता : टर्किश एयरलाइंस के एक विमान ने कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। पायलट ने एटीसी को जानकारी दी थी कि विमान के दाएं इंजन में आग लग गई थी, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के अनुसार, विमान में 236 लोग सवार थे, जिनमें 225 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य शामिल थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल, विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर तकनीकी जांच के लिए खड़ा है।

इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट टीएचवाई-727 ने नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के चार मिनट के भीतर ही चालक दल को दाएं इंजन में खराबी का पता चला। चालक दल के पास काठमांडू लौटने या भैरहवा जाने का विकल्प था, लेकिन विमान लंबी दूरी की यात्रा के लिए अनुपयुक्त हो गया था।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
भाजपा स्थापना दिवस: 'देश सबसे पहले' के संकल्प के साथ गांधीनगर में जश्न, सीएम पटेल ने गिनाईं उपलब्धियां
NEW
flash_on
पटना से सीधे उड़ान भरेंगे अंतरराष्ट्रीय विमान: दुबई, बैंकॉक और काठमांडू के लिए शुरू होंगी सेवाएं
flash_on
'पोस्ट-माओवाद' युग की ओर बस्तर: पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे सीएम साय, पेश करेंगे विकास का मेगा रोडमैप
flash_on
अन्नदाता पर कुदरत की मार: राजा वड़िंग ने पंजाब के किसानों के लिए मांगा 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा
flash_on
मध्य प्रदेश में ईंधन का संकट नहीं: इंडियन ऑयल ने दिया पर्याप्त आपूर्ति का भरोसा, कालाबाजारी पर सख्त एक्शन
flash_on
Bhagwant Mann सरकार के इस कदम से किसानों को हुआ जबरदस्त फायदा, सालों पुरानी समस्या से जल्द मिलेगी निजात
flash_on
नशामुक्त पंजाब की ओर बढ़ते कदम: 399 दिनों में 57 हजार से अधिक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इसके बाद उन्होंने कोलकाता में आपातकालीन लैंडिंग का विकल्प चुना। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के एक वाइडबॉडी विमान को बुधवार को टेक-ऑफ के तुरंत बाद इंजन में खराबी का पता चलने पर कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। विमान एक ही इंजन पर उड़ता रहा, जबकि क्रू ने स्थिति का जायजा लिया और फिर फैसला किया कि लंबी यात्रा पर आगे बढ़ना सुरक्षित नहीं है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

जॉइंट जनरल मैनेजर (एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट) ने एक बयान जारी कर बताया कि 13:38 बजे काठमांडू से इस्तांबुल जाते समय दाएं इंजन में आग लगने के कारण विमान ने पैन-पैन घोषित किया और कोलकाता में लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान ने 13:51 बजे आग पर काबू पाने की सूचना दी और एक इंजन फेल होने के साथ कोलकाता की ओर आने की जानकारी दी। इसके बाद विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। विमान की जांच चल रही है। इस लैंडिंग के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। जांच के बाद ही आगे का कोई फैसला लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications