मध्य प्रदेश में शुरू हुई 'सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना', किसान अब 25 साल तक सरकार को बेच सकेंगे बिजली
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना’ लागू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत किसान न केवल अपने खेतों की सिंचाई सौर ऊर्जा से कर सकेंगे, बल्कि 25 वर्षों तक सरकार को बिजली भी बेच सकेंगे।
भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना’ लागू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत किसान न केवल अपने खेतों की सिंचाई सौर ऊर्जा से कर सकेंगे, बल्कि 25 वर्षों तक सरकार को बिजली भी बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं इस योजना की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिये साझा की।