आदित्य ठाकरे के आरोपों पर शाइना एनसी का पलटवार: "विपक्ष केवल राजनीति में व्यस्त, सरकार का फोकस समाधान पर"

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने एलपीजी आवंटन और वैश्विक चुनौतियों पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने बताया कि 20% गैस कोटा अस्पतालों और जरूरी सेवाओं के लिए आरक्षित होगा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 22, 2026 • 3:07 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
15 days ago
आदित्य ठाकरे के आरोपों पर शाइना एनसी का पलटवार: "विपक्ष केवल राजनीति में व्यस्त, सरकार का फोकस समाधान पर"
पलटवार: "विपक्ष केवल राजनीति में व्यस्त, सरकार का फोकस समाधान पर"
शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने एलपीजी आवंटन और वैश्विक चुनौतियों पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने बताया कि 20% गैस कोटा अस्पतालों और जरूरी सेवाओं के लिए आरक्षित होगा।
Full Story: https://www.newstvindia.in/shaina-nc-hits-back-at-aditya-thackeray-s-allegations-opposition-only-engaged-in-politics-govt-focus-on-solution
https://www.newstvindia.in/shaina-nc-hits-back-at-aditya-thackeray-s-allegations-opposition-only-engaged-in-politics-govt-focus-on-solution
Copied
आदित्य ठाकरे के आरोपों पर शाइना एनसी का पलटवार: "विपक्ष केवल राजनीति में व्यस्त, सरकार का फोकस समाधान पर"
आदित्य ठाकरे के आरोपों पर शाइना एनसी का पलटवार: "विपक्ष केवल राजनीति में व्यस्त, सरकार का फोकस समाधान पर"
Advertisement
Advertisement

मुंबई : एलपीजी आपूर्ति और बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने विपक्ष, खासकर आदित्य ठाकरे के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत का मुख्य लक्ष्य इस समय शांति और स्थिरता बनाए रखना है, लेकिन जमीनी हालात को समझना भी उतना ही जरूरी है।

शाइना एनसी ने आईएएनएस से कहा कि हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने घोषणा की है कि एलपीजी का 20 प्रतिशत आवंटन उन क्षेत्रों के लिए किया जाएगा, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। इसमें रेस्टोरेंट, अस्पताल, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, बेकरी और सब्सिडी कैंटीन जैसे सेक्टर शामिल हैं। साथ ही स्थानीय निकाय भी इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि जब भी दुनिया में कोई युद्ध या संकट की स्थिति होती है, तो उसका असर हर देश पर पड़ता है। ऐसे समय में सभी को एकजुट रहने की जरूरत है और भारत भी इसी दिशा में काम कर रहा है ताकि देश सुरक्षित रहे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस आपूर्ति को लेकर कोई संकट न आए।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
भाजपा स्थापना दिवस: 'देश सबसे पहले' के संकल्प के साथ गांधीनगर में जश्न, सीएम पटेल ने गिनाईं उपलब्धियां
NEW
flash_on
पटना से सीधे उड़ान भरेंगे अंतरराष्ट्रीय विमान: दुबई, बैंकॉक और काठमांडू के लिए शुरू होंगी सेवाएं
flash_on
'पोस्ट-माओवाद' युग की ओर बस्तर: पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे सीएम साय, पेश करेंगे विकास का मेगा रोडमैप
flash_on
अन्नदाता पर कुदरत की मार: राजा वड़िंग ने पंजाब के किसानों के लिए मांगा 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा
flash_on
मध्य प्रदेश में ईंधन का संकट नहीं: इंडियन ऑयल ने दिया पर्याप्त आपूर्ति का भरोसा, कालाबाजारी पर सख्त एक्शन
flash_on
Bhagwant Mann सरकार के इस कदम से किसानों को हुआ जबरदस्त फायदा, सालों पुरानी समस्या से जल्द मिलेगी निजात
flash_on
नशामुक्त पंजाब की ओर बढ़ते कदम: 399 दिनों में 57 हजार से अधिक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आदित्य ठाकरे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाने के जवाब में शाइना एनसी ने कहा कि विपक्ष अक्सर आरोप लगाने में व्यस्त रहता है, जबकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि एमएसएमई सेक्टर पर इस स्थिति का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में विदेशी निवेश भी भारत में आएगा, हालांकि फिलहाल पूरी दुनिया शेयर बाजार के संकट से गुजर रही है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का फोकस पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर है, ताकि आम आदमी की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े। उनका प्रयास है कि हर चुनौती को अवसर में बदला जाए।

पाकिस्तान को लेकर भी उन्होंने कड़ा संदेश दिया और कहा कि यह नया भारत है, जो हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications