"राहुल गांधी ने बोला सफेद झूठ": पूर्व आर्मी चीफ की किताब पर पेंगुइन के खुलासे के बाद भाजपा का हमला, LOP पद से हटाने की मांग
संसद के भीतर गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भाजपा सांसदों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर सदन में 'फर्जी दस्तावेज' पेश करने और झूठी जानकारी देने का गंभीर आरोप लगाया।
नई दिल्ली : भाजपा सांसदों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर जो जानकारी दी थी, वह झूठी है।
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी एक कागज प्रमाणित करते हैं और जब पेंगुइन प्रकाशन ने मंगलवार को इस बात को साफ कह दिया कि हमने ऐसी कोई किताब नहीं प्रकाशित की है तो सबसे गलत और झूठ बोलने वाले व्यक्ति तो राहुल गांधी हैं। कांग्रेस जब तक उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगी, तब तक कांग्रेस का भविष्य में कुछ नहीं होने वाला है।"