किस्मत का सितारा: नवांशहर के पेंटर की लगी 1.5 करोड़ की लॉटरी, 40 साल के इंतजार के बाद हुए मालामाल
नवांशहर (एसबीएस नगर) के एक साधारण पेंटिंग कलाकार गुरचरण सिंह की किस्मत ने ऐसी करवट ली है कि वे रातोंरात करोड़पति बन गए हैं। दशकों की कड़ी मेहनत और सब्र का फल उन्हें मंथली लॉटरी ड्रॉ के रूप में मिला, जिसमें उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये का बंपर इनाम जीता है।
नवांशहर/चंडीगढ़: नवांशहर (एसबीएस नगर) के एक साधारण पेंटिंग कलाकार गुरचरण सिंह की किस्मत ने ऐसी करवट ली है कि वे रातोंरात करोड़पति बन गए हैं। दशकों की कड़ी मेहनत और सब्र का फल उन्हें मंथली लॉटरी ड्रॉ के रूप में मिला, जिसमें उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये का बंपर इनाम जीता है। दिलचस्प बात यह है कि गुरचरण सिंह ने यह भाग्यशाली टिकट अपने बेटे मान सिंह के नाम पर खरीदा था।
लॉटरी का यह ड्रॉ 4 अप्रैल 2026 को निकाला गया था। मंगलवार को अपनी जीत की पुष्टि और औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए गुरचरण सिंह लुधियाना में अधिकृत विक्रेता के पास पहुंचे और वहां से चंडीगढ़ स्थित लॉटरी कार्यालय के लिए रवाना हुए।