असम में नशे के खिलाफ NCB का बड़ा प्रहार: ₹2.6 करोड़ का गांजा जब्त, मणिपुर से बंगाल तक फैला था तस्करी का जाल

NCB गुवाहाटी ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर 524.9 किलो गांजा बरामद किया। मणिपुर से बंगाल ले जाया जा रहा था नशा। पिछले 2 महीने में एनसीबी ने ₹105 करोड़ के ड्रग्स पकड़े।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 9, 2026 • 9:09 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
28 days ago
असम में नशे के खिलाफ NCB का बड़ा प्रहार: ₹2.6 करोड़ का गांजा जब्त, मणिपुर से बंगाल तक फैला था तस्करी का जाल
 ₹2.6 करोड़ का गांजा जब्त, मणिपुर से बंगाल तक फैला था तस्करी का जाल
NCB गुवाहाटी ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर 524.9 किलो गांजा बरामद किया। मणिपुर से बंगाल ले जाया जा रहा था नशा। पिछले 2 महीने में एनसीबी ने ₹105 करोड़ के ड्रग्स पकड़े।
Full Story: https://www.newstvindia.in/ncb-s-big-blow-against-drugs-in-assam-2-6-crore-ganja-seized-trafficking-trap-spread-from-manipur-to-bengal
https://www.newstvindia.in/ncb-s-big-blow-against-drugs-in-assam-2-6-crore-ganja-seized-trafficking-trap-spread-from-manipur-to-bengal
Copied
असम में नशे के खिलाफ NCB का बड़ा प्रहार: ₹2.6 करोड़ का गांजा जब्त, मणिपुर से बंगाल तक फैला था तस्करी का जाल
असम में नशे के खिलाफ NCB का बड़ा प्रहार: ₹2.6 करोड़ का गांजा जब्त, मणिपुर से बंगाल तक फैला था तस्करी का जाल
Advertisement
Advertisement

गुवाहाटी : नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 524.9 किलो गांजा बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई 8 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गुवाहाटी जोनल यूनिट ने 155वीं बटालियन सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए असम के खाटखाटी इलाके में एक टाटा इंट्रा वी70 ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। वाहन की गहन जांच के दौरान ट्रक के भीतर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चैंबर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। तस्करों ने इस नशीले पदार्थ को बेहद चालाकी से छिपाकर रखा था, ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बचाया जा सके। तलाशी के दौरान कुल 524.9 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गांजा मणिपुर के सेनापति जिले के जंगल क्षेत्रों से लाया गया था और इसे पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले तक पहुंचाने की योजना थी। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Bhagwant Mann सरकार के इस कदम से किसानों को हुआ जबरदस्त फायदा, सालों पुरानी समस्या से जल्द मिलेगी निजात
NEW
flash_on
नशामुक्त पंजाब की ओर बढ़ते कदम: 399 दिनों में 57 हजार से अधिक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
flash_on
उदयपुर में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से सगे भाई को उतारा मौत के घाट
flash_on
जालोर: रामसीन टेम्पो चोरी कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सुमेरपुर से जुड़े तार
flash_on
अधीर रंजन चौधरी की संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा: चुनावी हलफनामे में सामने आई पूरी कुंडली
flash_on
'शानदार चार साल': मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, नौकरियों और डिजिटल क्रांति पर दिया जोर
flash_on
मानवता और भाईचारे का संदेश: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरिद्वार के लिए रवाना की 'दमड़ी यात्रा'

एनसीबी गुवाहाटी जोनल यूनिट द्वारा पिछले एक महीने में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 7 फरवरी को भी एनसीबी ने 147वीं बटालियन सीआरपीएफ की मदद से असम के सिलचर के पास छापेमारी कर 11.7 किलो मेथामफेटामिन बरामद किया था। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 9.5 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए एनसीबी ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अपनी कार्रवाई और निगरानी को और तेज कर दिया है। एजेंसी के अनुसार चुनाव के दौरान अवैध धन और नशीले पदार्थों की आवाजाही रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।एनसीबी के नॉर्थ ईस्टर्न रीजन ने पिछले दो महीनों में बड़ी सफलता हासिल की है। इस अवधि में अवैध बाजार में करीब 105 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

अब तक की कार्रवाई में कुल 21 मामले दर्ज किए गए और 40 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 1036 किलो गंजा, 72.5 किलो मेथामफेटामिन, 17 किलो हेरोइन, 6.25 किलो मॉर्फिन और 13,816 बोतलें सीबीसीएस (कफ सिरप) बरामद किए गए।

Advertisement
Advertisement

एनसीबी अधिकारियों ने आगे बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और पूरे ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications