CM सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का मामला सुलझाएगी CBI, कोलकाता पुलिस आज सौंपेगी केस डायरी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है । 7 सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी। डीआईजी रैंक के अधिकारी टीम को लीड करेंगे। सीबीआई मंगलवार को कोलकाता पुलिस से जांच अपने हाथ में ले लेगी। पुलिस ने इस केस की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
May 12, 2026 • 10:46 AM | Kolkata
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
28 days ago
CM सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का मामला सुलझाएगी CBI, कोलकाता पुलिस आज सौंपेगी केस डायरी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है । 7 सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी। डीआईजी रैंक के अधिकारी टीम को लीड करेंगे। सीबीआई मंगलवार को कोलकाता पुलिस से जांच अपने हाथ में ले लेगी। पुलिस ने इस केस की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।
Full Story: https://www.newstvindia.in/s/759a10
https://www.newstvindia.in/s/759a10
Copied
CM सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का मामला सुलझाएगी CBI, कोलकाता पुलिस आज सौंपेगी केस डायरी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है । 7 सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी। डीआईजी रैंक के अधिकारी टीम को लीड करेंगे।
सीबीआई मंगलवार को कोलकाता पुलिस से जांच अपने हाथ में ले लेगी। पुलिस ने इस केस की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
6 मई की देर रात सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने के बाद उनको विवासिटी अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। गुरुवार देर रात डीजीपी अस्पताल पहुंचे थे।
डीजीपी ने कहा था कि हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट थी। घटनास्थल से इस्तेमाल किए गए कारतूसों के खोखे और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल मैं इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता।'
राज्य पुलिस सूत्रों ने चश्मदीदों के हवाले से बताया था कि शुरुआत में ऐसा लगा था कि चंद्रनाथ रथ की कार का काफी देर तक एक चार पहिया गाड़ी पीछा कर रही थी। जब उनकी गाड़ी मध्यग्राम के दोहरिया मोड़ पर पहुंची, तब पीछा कर रही गाड़ी ने उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ता रोका और हमलावरों ने उन पर गोली चला दी, लेकिन बाद की जांच में पता चला कि चंद्रनाथ रथ की गाड़ी का असल में एक मोटरसाइकिल से पीछा किया जा रहा था।
पुलिस सूत्रों ने बताया था कि जब उनकी गाड़ी दोहरिया मोड़ पर पहुंची, तब एक चारपहिया वाहन ने रास्ता रोका और मोटरसाइकिल सवार ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस सटीक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि यह पूरी तरह से सुनियोजित हत्या थी और इसमें पेशेवर शूटर शामिल थे।
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दावा किया था कि चंद्रनाथ रथ की हत्या टीएमसी नेतृत्व की साजिश का नतीजा है। उन्होंने कहा था कि हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी हार से परेशान होकर यह साजिश रची गई।