Jehanabad Bribe Case : जहानाबाद में रिश्वतखोर अमीन गिरफ्तार, 5 हजार लेते ही निगरानी टीम ने दबोचा, अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
Jehanabad Bribe Case : जहानाबाद के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन अनिल कुमार सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर हुई कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया।
बरुण कुमार / जहानाबाद : Jehanabad Bribe Case में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मखदुमपुर अंचल कार्यालय के एक अमीन को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गिरफ्तार अमीन की पहचान अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। निगरानी टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक श्री राम चौधरी ने किया।