बिहार में नकली पेट्रोल-डीजल का बड़ा भंडाफोड़, 9,600 लीटर ईंधन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में पुलिस ने नकली पेट्रोल-डीजल बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। छापेमारी में हजारों लीटर ईंधन, ड्रम और मशीनें जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 28, 2025 • 7:51 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
बिहार में नकली पेट्रोल-डीजल का बड़ा भंडाफोड़, 9,600 लीटर ईंधन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
फोड़, 9,600 लीटर ईंधन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में पुलिस ने नकली पेट्रोल-डीजल बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। छापेमारी में हजारों लीटर ईंधन, ड्रम और मशीनें जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Full Story: https://www.newstvindia.in/big-bust-of-fake-petrol-diesel-in-bihar-5-accused-arrested-with-9-600-litres-of-fuel
https://www.newstvindia.in/big-bust-of-fake-petrol-diesel-in-bihar-5-accused-arrested-with-9-600-litres-of-fuel
Copied
बिहार में नकली पेट्रोल-डीजल का बड़ा भंडाफोड़, 9,600 लीटर ईंधन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
बिहार में नकली पेट्रोल-डीजल का बड़ा भंडाफोड़, 9,600 लीटर ईंधन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली पेट्रोल और डीजल बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में पेट्रोल व डीजल बरामद किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़वा–रक्सौल एनएच पर कुछ लोग तेल टैंकर और ट्रकों के चालकों से मिलीभगत कर पेट्रोल, डीजल और मोटर स्पिरिट से नकली पेट्रोल-डीजल बना रहे हैं।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें एक राजपत्रित अधिकारी को भी शामिल किया गया।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा; दिल्ली कूच की तैयारी और 'हस्ताक्षर' पर विवाद
NEW
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान रामगढ़वा, कलवारी मंडारिया, आमुदेई तथा रक्सौल बाईपास के पास स्थित बंद चारदीवारी के अंदर कुल तीन स्थानों से 48 ड्रम बरामद किए गए। प्रत्येक ड्रम में लगभग 200 लीटर पेट्रोल, डीजल और मोटर स्पिरिट भरा हुआ था।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इसके अलावा तेल नापने की मशीन, पाइप और क्लोरीन भी बरामद किया गया। इस संबंध में रामगढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल और मोटर स्पिरिट बनाने व बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशि कुमार राय, भुवन कुमार राय, हाकिम हवारी, श्यामबाबू कुमार राम और महेश कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से ड्रमों में रखा 9,600 लीटर पेट्रोल और डीजल तथा ग्रीस की पांच बोतलें भी जब्त की गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications