AI समिट में 'बिना शर्ट' हंगामा: राहुल गांधी के घर रची गई साजिश? संबित पात्रा का बड़ा आरोप

दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह साजिश राहुल गांधी के आवास पर रची गई थी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 20, 2026 • 7:55 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
1 month ago
AI समिट में 'बिना शर्ट' हंगामा: राहुल गांधी के घर रची गई साजिश? संबित पात्रा का बड़ा आरोप
ंधी के घर रची गई साजिश? संबित पात्रा का बड़ा आरोप
दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह साजिश राहुल गांधी के आवास पर रची गई थी।
Full Story: https://www.newstvindia.in/shirtless-ruckus-at-ai-summit-a-conspiracy-hatched-at-rahul-gandhi-s-house-sambit-patra-s-big-accusation
https://www.newstvindia.in/shirtless-ruckus-at-ai-summit-a-conspiracy-hatched-at-rahul-gandhi-s-house-sambit-patra-s-big-accusation
Copied
AI समिट में 'बिना शर्ट' हंगामा: राहुल गांधी के घर रची गई साजिश? संबित पात्रा का बड़ा आरोप
AI समिट में 'बिना शर्ट' हंगामा: राहुल गांधी के घर रची गई साजिश? संबित पात्रा का बड़ा आरोप
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एआई समिट के बीच प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वालों पर कई धाराओं में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों पर कुछ गंभीर धाराएं भी लगाई गई हैं।

जानकारी के अनुसार, समिट में प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की है। दिल्ली पुलिस इसे एक बड़ी साजिश मानकर जांच कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ हाथापाई भी की है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
असम में सियासी भूचाल: पवन खेड़ा के 'तीन पासपोर्ट' वाले आरोप पर भड़के सीएम हिमंता, मानहानि केस की दी चेतावनी
NEW
flash_on
चुनावी प्रलोभन पर भारी प्रहार: पांच राज्यों में 651 करोड़ से अधिक की नकदी और शराब जब्त, बंगाल सबसे आगे
flash_on
रणनीतिक साझेदारी को धार: जयशंकर और मंटुरोव ने वैश्विक चुनौतियों पर साझा किया दृष्टिकोण
flash_on
पश्चिम एशिया संकट: राहुल गांधी के रुख से अलग आनंद शर्मा ने की भारतीय कूटनीति की तारीफ; बोले- 'देशहित में एकजुटता जरूरी'
flash_on
एएआई का 31वां स्थापना दिवस: 'उड़ान' विजन की रीढ़ बना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण; मंत्री राम मोहन नायडू ने सराहा
flash_on
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: एलपीजी-उर्वरक की सप्लाई और महंगाई रोकने के लिए दिए कड़े निर्देश
flash_on
पद्मश्री एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल, हरदीप पुरी बोले- 1984 सिख नरसंहार 'सुनियोजित हत्या'

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में प्रदर्शनकारियों ने खुलासा किया कि उनकी काली छतरी लेकर भारत मंडपम में प्रदर्शन करने का प्लान था। हालांकि, पकड़े जाने के डर से उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद टी-शर्ट प्रिंट करवाई गई, जिससे उसे जैकेट के अंदर आराम से छिपाकर ले जाया जा सके।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

अब पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि आखिरकार टी-शर्ट कहां से प्रिंट करवाई गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने नर्सिम्बा यादव, नेशनल कोऑर्डिनेटर, यूथ कांग्रेस को भी पकड़ा है।

वहीं, अब इस मामले को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आलोचना की है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाए कि राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ता समिट में गए और भारत का अपमान करने वाला कृत्य किया।

Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि उसके लिए एआई का मतलब एंटी-इंडिया है। यह आईएनसी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) नहीं, बल्कि एएनसी (एंटी नेशनल कांग्रेस) है।"

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि एआई समिट में बिना शर्ट के किया गया विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर रची गई एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का सक्रिय परामर्श शामिल था।

पात्रा ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर देश को शर्मिंदा करने और उसकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। इस शर्मनाक कृत्य के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते हुए दावा किया कि पूरी साजिश राहुल गांधी के आवास पर रची गई थी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications