IPL 2026: रदरफोर्ड का 'तूफान' भी नहीं बचा पाया मैच, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी शिकस्त
आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। आरसीबी के 241 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में मुंबई की टीम शेरफेन रदरफोर्ड की आतिशी पारी के बावजूद 222 रन ही बना सकी।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Apr 13, 2026 • 7:19 AM | Mumbai
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
IPL 2026: रदरफोर्ड का 'तूफान' भी नहीं बचा पाया मैच, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी शिकस्त
आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। आरसीबी के 241 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में मुंबई की टीम शेरफेन रदरफोर्ड की आतिशी पारी के बावजूद 222 रन ही बना सकी।
“IPL 2026: रदरफोर्ड का 'तूफान' भी नहीं बचा पाया मैच, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी शिकस्त”
News TV India
https://www.newstvindia.in/s/e326e7
Date
13 April 2026
QR Code
https://www.newstvindia.in/s/e326e7
IPL 2026: रदरफोर्ड का 'तूफान' भी नहीं बचा पाया मैच, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी शिकस्त
मुंबई : आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 18 रनों से हराया। आरसीबी से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी।
आरसीबी से मिले 241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी। हालांकि, हैमस्ट्रिंग में खिंचाव होने के कारण रोहित 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 3 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 22 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक ही बना पाए।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
हार्दिक पांड्या कुछ दमदार शॉट्स खेले और वह 22 गेंदों में 40 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने। हार्दिक ने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। नमन धीर एक रन ही बना सके। शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रदरफोर्ड ने अपनी इस पारी में एक चौका और 9 छक्के लगाए। सैंटनर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि जैकब डफी ने एक विकेट अपने नाम किया।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए। फिल साल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, तो साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली। साल्ट ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। कप्तान रजत पाटीदार बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 53 रन बनाए।
अंत के ओवरों में टिम डेविड ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा 10 रन ही बना सके। गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की ओर से बोल्ट-हार्दिक, सैंटनर और शार्दुल ने एक-एक विकेट चटकाया। आरसीबी की यह इस सीजन की तीसरी जीत है। वहीं, एमआई को आईपीएल 2026 में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।