CM Bhagwant Mann की पुलिस ने अपराधियों को दिया तगड़ा झटका, 568 जगह पर मारे छापे, देखें क्या निकला परिणाम
CM Bhagwant Mann: पंजाब से गैंगस्टर का सफाया करने के लिए पुलिस लगातार तत्पर है। ऐसे में सरकार की तरफ से जारी मुहिम को इस तरह से सफलता मिली है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।
CM Bhagwant Mann : पंजाब में गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की इस मुहिम के 263वें दिन पुलिस ने राज्यभर में 568 ठिकानों पर छापेमारी की। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि आठ घोषित अपराधियों को भी पकड़ा गया।
इस अभियान में पंजाब पुलिस के साथ एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की पंजाब की टीमें भी शामिल रहीं। पुलिस ने चिन्हित और मैप किए गए स्थानों पर लक्षित छापेमारी की। इसका उद्देश्य गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना और राज्य में अपराध पर अंकुश लगाना है।