Pati Patni Aur Panga 2: पत्नी सुरभि संग लॉन्च इवेंट में पहुंचे मनोज तिवारी, बेटी रिति को लेकर हुए ट्रोल
Pati Patni Aur Panga 2 के लॉन्च इवेंट में मनोज तिवारी पत्नी सुरभि के साथ नजर आए. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने बेटी रिति तिवारी को लेकर उन्हें ट्रोल किया.
रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है. शो में बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ नजर आएंगे. शो के ग्रैंड लॉन्च से पहले दोनों एक इवेंट में साथ दिखाई दिए, जहां उन्होंने पैपराजी के सामने पोज भी दिए.
हालांकि, इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा का रुख शो से हटकर मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी की तरफ चला गया. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘बिग बॉस 20’ में रिति और काजी तौकीर के बीच हुई बहस का हवाला देते हुए मनोज तिवारी को ट्रोल करना शुरू कर दिया.