Shahjahanpur News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन पर सुरेश खन्ना ने दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने श्रद्धांजलि दी।
Shahjahanpur News : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन से शाहजहांपुर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। लंबे समय से बीमार चल रहे वीरेंद्र पाल सिंह यादव का दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके बेटे अजय प्रताप सिंह यादव ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी दी।
निधन की खबर मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बुधवार को नियामतपुर स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।