CSK vs LSG: एमए चिदंबरम स्टेडियम में टूटा रिकॉर्ड, जोश इंग्लिस की 85 रनों की आतिशबाजी से लखनऊ ने बनाया पावरप्ले में 91 रनों का कीर्तिमान
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 53वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच रोमांचक भिड़ंत हो रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने पावरप्ले में ही रनों का ऐसा अंबार खड़ा किया, जिसने आईपीएल इतिहास के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
चेन्नई : आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में एलएसजी ने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।