Vande Bharat Sleeper Train: जालंधर-वाराणसी रूट पर जल्द दौड़ सकती है वंदे भारत स्लीपर, दिल्ली के यात्रियों को भी होगा फायदा
भारतीय रेलवे जल्द जालंधर से वाराणसी के बीच Vande Bharat Sleeper Train शुरू कर सकता है। प्रस्तावित रूट दिल्ली होकर गुजरेगा। हालांकि रेलवे की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Vande Bharat Sleeper Train : भारतीय रेलवे देशभर में आधुनिक रेल सेवाओं का विस्तार लगातार कर रहा है। इसी क्रम में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर यात्रियों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिलहाल इस श्रेणी की ट्रेन हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच संचालित हो रही है। अब खबर है कि जल्द जालंधर से वाराणसी के बीच भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की जा सकती है। हालांकि, रेल मंत्रालय या भारतीय रेलवे की ओर से अभी तक इस रूट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
जालंधर से वाराणसी तक प्रस्तावित रूट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जालंधर से वाराणसी के बीच संचालित हो सकती है और इसका रूट दिल्ली होकर गुजरने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को तेज और आरामदायक रेल सेवा का लाभ मिल सकता है।