पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस MBS के बीच फोन पर वार्ता; ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा
पश्चिम एशिया संकट के गहराने के बीच पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से बात कर ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा पर चिंता जताई। दोनों नेताओं ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखने पर सहमति जताई।
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात कर मध्य पूर्व संकट को लेकर फिक्र जाहिर की। पीएम ने कहा, हमने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की।