बंगाल में 'डबल इंजन' सरकार का धमाका: सुवेंदु अधिकारी ने कैबिनेट की पहली बैठक में लिए 6 बड़े फैसले, 'आयुष्मान भारत' को मिली मंजूरी
पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने जनता को केंद्र की लाभकारी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की मंजूरी दे दी है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जनता के हित में कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं।
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने जनता को केंद्र की लाभकारी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की मंजूरी दे दी है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जनता के हित में कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं। सुवेंदु अधिकारी द्वारा किए गए इन ऐलानों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बंगाल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।