रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से रौंदा, कोहली-सॉल्ट की धमाकेदार पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 के 24वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 9 विकेट से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने RR के 173 रन के लक्ष्य को सिर्फ 18.3 ओवर में ही पीछा कर लिया। यह RCB की इस सीजन की छठे मैच में चौथी जीत है, और खास बात यह है कि उनकी सभी जीतें अब तक घर से बाहर मिली हैं।
जयपुर – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 के 24वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 9 विकेट से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने RR के 173 रन के लक्ष्य को सिर्फ 18.3 ओवर में ही पीछा कर लिया। यह RCB की इस सीजन की छठे मैच में चौथी जीत है, और खास बात यह है कि उनकी सभी जीतें अब तक घर से बाहर मिली हैं।
RCB का शानदार प्रदर्शन, पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंचे
RCB ने इस जीत के साथ 8 अंक हासिल कर लिए हैं और नेट रनरेट (+0.672) के आधार पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टीम के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि उन्होंने अपने होम ग्राउंड (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम) में लगातार दो हार झेलने के बावजूद बाहरी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।