रोहतास पुलिस ने 23 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
रोहतास जिले की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 22 किलो 941 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाली पुल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान इस पूरे मामले की जानकारी दी।
रोहतास : रोहतास जिले की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 22 किलो 941 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाली पुल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान इस पूरे मामले की जानकारी दी।
उड़ीसा से वाराणसी सप्लाई हो रहा था गांजा
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर उड़ीसा से गांजा खरीदकर उसे वाराणसी ले जा रहे थे। तस्कर उड़ीसा से कम कीमत पर गांजा खरीदते थे और उसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ऊंची कीमत पर बेचते थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार के माध्यम से गांजा की बड़ी खेप वाराणसी ले जाई जा रही है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।