Redmi 15A 5G मॉडर्न डिजाइन के साथ होगा 27 मार्च को भारत में लॉन्च
Redmi 15A 5G में 6300mAh की बैटरी के साथ 27 मार्च को भारत में लॉन्च होगा इस की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है और इसकी डिजाइन भी सामने आ गई है जो काफी स्टाइलिश है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Mar 24, 2026 • 10:14 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
2 months ago
Redmi 15A 5G मॉडर्न डिजाइन के साथ होगा 27 मार्च को भारत में लॉन्च
Redmi 15A 5G में 6300mAh की बैटरी के साथ 27 मार्च को भारत में लॉन्च होगा इस की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है और इसकी डिजाइन भी सामने आ गई है जो काफी स्टाइलिश है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/redmi-15a-5g-with-modern-design-to-be-launched-in-india-on-march-27-2966
Redmi 15A 5G मॉडर्न डिजाइन के साथ होगा 27 मार्च को भारत में लॉन्च
अगर आप कम बजट में कोई फोन लेने का सोच रहे है तो Redmi 15A 5G आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इसे The Real Hero कहा जा रहा है क्योंकि यह डेली के यूज के हिसाब से यह काफी अच्छा रहेगा। 5G कनेक्टिविटी के साथ यह फोन आपके लिए काफी बेहतर साबित होगा।
इस की डिजाइन की बात करें तो रेडमी 15A 5G स्लीक और मॉडर्न दिखता है। इस में फ्लैट बैक पैनल, रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल और थिक बेजल्स के साथ यह प्रीमियम फील देता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
• वहीं पिंक कलर में टेक्स्चर्ड बैक पैनल है जो फिंगरप्रिंट्स को कम दिखाता है। इस में वाटरड्रॉप नॉच, राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन सब कुछ कॉम्पैक्ट और हैंडी है। इस में स्प्लैश रेसिस्टेंट डिजाइन भी है।
Redmi 15A 5G फोन 6.9 इंच का बड़ा HD+ IPS LCD डिस्प्ले लेकर आ रहा है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी इसे सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूद डिस्प्ले बता रही है।
• इस में स्क्रॉलिंग और वीडियो देखना बिल्कुल स्मूद होगा। वहीं आउटडोर में भी 810 निट्स ब्राइटनेस के कारण स्क्रीन क्लियर दिखेगी।
चिपसेट और सॉफ्टवेयर
Redmi 15A 5G में ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट दिया गया है जो डेली टास्क, सोशल मीडिया, लाइट गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल करेगा। वहीं 6nm प्रोसेस पर बना यह चिपसेट एनर्जी एफिशिएंट भी है जिससे बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती है।
• फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS के साथ आएगा जो स्मूद इंटरफेस और कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स देता है। 5G सपोर्ट के साथ इस में डुअल सिम, ब्लूटूथ, Wi-Fi और बेसिक सेंसर्स सब कुछ होगा।
कैमरा डिपार्टमेंट में रेडमी 15A 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है जिसमें 32MP AI मेन कैमरा है। AI फीचर्स की हेल्प से फोटोज काफी नेचुरल आयेगीं।
• Redmi 15A 5G के फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा होगा जो वीडियो कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए काफी है। बजट रेंज में AI एन्हांस्ड कैमरा मिलना काफी अच्छा फीचर है।
मिलेगी 6300mAh बैटरी
Redmi 15A 5G में 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी इसे Massive Dependable Battery कह रही है क्योंकि यह पूरे दिन हैवी यूज, गेमिंग और वीडियो देखने के बाद भी आसानी से चलती रहेगी। फोन से 18W से 33W फास्ट चार्जिंग भी मिल सकता है।
Redmi 15A 5G को भारत में 27 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस डेट की अनाउंसमेंट कर दी है और Xiaomi India की वेबसाइट पर एक स्पेशल माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।
• अगर आप इसे लेना चाहते है तो 27 मार्च को सुबह 12 बजे चेक करें इस का साइन अप पहले से शुरू हो चुका है।
मिलेगा किफायती कीमत में
Redmi 15A 5G की कीमत अभी ऑफिशियल तौर पर नहीं बताई गई है लेकिन लेकिन इस के बेस वैरिएंट यानी 6GB RAM और 128GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत ₹14999 के आस पास रह सकती है। इस के ऊपरी वेरिएंट की प्राइस ₹16000 से 17000 के आसपास रह सकती है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.