Poco X8 Pro 5G दमदार बैटरी के साथ मिलेगा शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस
Poco X8 Pro 5G गेमर्स के लिए काफी खास रहने वाला है। इसकी बैटरी काफी लंबे टाइम तक चलेगी और इसकी परफॉर्मेंस इतनी स्मूथ है कि यह बिल्कुल भी लैग नहीं करेगा।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Mar 23, 2026 • 11:38 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
2 months ago
Poco X8 Pro 5G दमदार बैटरी के साथ मिलेगा शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस
Poco X8 Pro 5G गेमर्स के लिए काफी खास रहने वाला है। इसकी बैटरी काफी लंबे टाइम तक चलेगी और इसकी परफॉर्मेंस इतनी स्मूथ है कि यह बिल्कुल भी लैग नहीं करेगा।
Full Story: https://www.newstvindia.in/poco-x8-pro-5g-gets-great-gaming-experience-with-powerful-battery
Poco X8 Pro 5G दमदार बैटरी के साथ मिलेगा शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस
Poco X8 Pro 5G मार्केट में एक ऐसा स्मार्टफोन है जो मिड-रेंज सेगमेंट में शानदार फीचर्स के साथ आता है। यह फोन गेमिंग, फोटोग्राफी और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए बेस्ट साबित होगा। इस की आज से फ्लिपकार्ट पर सेल भी शुरू हो चुकी है इस पर डिस्काउंट भी देखने को मिल रहा है।
Poco X8 Pro 5G का डिजाइन प्रीमियम लगता है जिसमें ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर्स आपको मिलेगा जिस में से आप अपने चॉइस के हिसाब से कलर चूज कर सकते है। यह IP69K रेटिंग के साथ आता है जो इसे पानी और धूल से बचाता है। वहीं गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन स्क्रीन को स्क्रैच से सेफ रखता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इस फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस में HDR10+ और डॉल्बी विजन के साथ ब्राइटनेस लेवल शानदार मिलने वाला है जो गेमिंग और वीडियो देखने में मजा दोगुना कर देता है। इस में साइज और क्वालिटी दोनों ही काफी शानदार हैं।
शानदार कैमरा सेटअप
इस के रियर में 50MP मैन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर का डुअल सेटअप दिया गया है जो डे लाइट में शानदार फोटोज क्लिक करता है। वहीं इस के फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा वीडियो कॉल्स और सेल्फीज के लिए बेहतरीन है। इस का नाइट मोड और AI फीचर्स इसे और स्मार्ट बनाते हैं।
Poco X8 Pro 5G में 6500mAh की दमदार बैटरी मिलेगी यह एक चार्ज में पूरे दिन चल जाती है। वहीं 100W फास्ट चार्जिंग से यह जल्दी फुल हो जाता है इस के साथ ही यह 27W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
स्टोरेज , कनेक्टिविटी और प्रोसेसर
Poco X8 Pro 5G में स्टोरेज की कोई कमी नहीं मिलेगी। इस में 256 जीबी बेस स्टोरेज के साथ 12 जीबी तक रैम मिलती है जो ऐप्स और फाइल्स के लिए काफी है। इस में कनेक्टिविटी 5G, Wi-Fi 7 और ब्लूटूथ 6.0 की मिलेगी। इस में eSIM सपोर्ट भी देखा गया है।
• वहीं Dimensity 8500-Ultra चिपसेट इस फोन को पावरफुल बनाता है जो हाई-एंड गेम्स आसानी से हैंडल कर लेता है। इस में 8 जीबी या 12 जीबी रैम ऑप्शन्स मल्टीटास्किंग को स्मूथ रखते हैं। यह गेमर्स और हैवी यूजर्स के लिए परफेक्ट है।
Poco X8 Pro 5G को 17 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी पहली सेल 23 मार्च 2026 से Flipkart पर शुरू हो चुकी है जो अभी चल रही है। अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे है तो। फ्लिपकार्ट पर यह आसानी से आपको मिल जाएगा जहां से आप इसे ऑर्डर कर सकते है। कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया है।
जानें वेरिएंट्स की कीमत
Poco X8 Pro 5G फोन की शुरुआती कीमत 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 32999 रुपये के आस पास है। वहीं इस के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत की बात करें तो यह आपको 35999 रुपये में मिलेगा। इस में आपको बैंक ऑफर्स देखने को मिल जाएंगे। बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट से यह और सस्ता हो सकता है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.