महाराष्ट्र की राजनीति में 'पवार' युग का नया चेहरा: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM; PM मोदी ने दी बधाई, 'अजित दादा अमर रहें' के नारों से गूंजा लोकभवन!
शनिवार को मुंबई के लोकभवन में आयोजित एक सादे किंतु गरिमामयी समारोह में सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस पद को संभालने वाली वे महाराष्ट्र की पहली महिला नेता बन गई हैं। शपथ ग्रहण के दौरान वहां मौजूद एनसीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की आंखें नम थीं और पूरा परिसर 'अजित दादा अमर रहें' के नारों से गूंज उठा।
मुंबई : एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज लोकभवन में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दी हैं।