नई दिल्ली: ईरानी दूतावास पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
जेकेपीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों ने नई दिल्ली में ईरानी राजदूत से मुलाकात की। खामेनेई के निधन पर शोक पुस्तिका में दर्ज किए संदेश।
नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सोमवार को ईरानी दूतावास पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। इनसे पहले जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के सांसदों ने भी पहुंचकर शोक जताया।
मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। बताया कि बडगाम के विधायक आगा सैयद मुंतजिर मेहदी के साथ ईरानी राजदूत मोहम्मद फथली से मुलाकात की। गमगीन माहौल और अनिश्चितता के बावजूद हम उनके स्टाफ की गर्मजोशी और शालीनता से प्रभावित हुए। यह वास्तव में ईरान के लोगों के लचीलेपन का एक शक्तिशाली प्रमाण है।