नमस्सिवायम और पंडालम प्रतापन को मिली कमान; जानें केरल और पुडुचेरी भाजपा की पूरी कैंडिडेट लिस्ट
भाजपा ने केरल (11 नाम) और पुडुचेरी (9 नाम) के लिए विधानसभा चुनाव 2026 की नई सूची जारी की। 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को आएंगे नतीजे।
तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी : भाजपा ने केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, केरल में 11 और पुडुचेरी में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं।
भाजपा ने केरल के लिए जारी तीसरी सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इस सूची में पीरुमेड सीट से वी. रतीश, पुथुप्पल्ली से रवींद्रनाथ वकाथनम, मवेलिक्कारा (एससी) से अजीमोन और अदूर (एससी) से पंडालम प्रतापन को टिकट दिया गया है।