पंजाब बाढ़ पर संसद में गूंजा बड़ा मुद्दा: सांसद मलविंदर सिंह कंग ने ₹50,000 करोड़ के विशेष पैकेज की मांग उठाई
लोकसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हुए भारी नुकसान का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि छह जिलों के 2500 गांव, 5 लाख एकड़ फसल और हजारों परिवार दो महीने बाद भी मदद का इंतजार कर रहे हैं। कंग ने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तुरंत ₹50,000 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी करने की मांग की।
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लोकसभा में पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए नुकसान का गंभीर मसला उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए तत्काल ₹50,000 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी किया जाए। कंग ने भारत सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि बाढ़ से प्रभावित छह जिलों के 2500 गाँवों को दो महीने बाद भी केंद्र सरकार से एक रुपया भी नहीं मिला है।
श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पिछले कुछ माह पहले पंजाब में बड़े स्तर पर बाढ़ आई। इस बाढ़ के कारण तकरीबन छह जिलों के 2500 गाँव पूरी तरह तबाह हो गए। उन्होंने बताया कि 5 लाख एकड़ से ज़्यादा खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई, जो बिल्कुल तैयार थी। कंग ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या सीमावर्ती (बॉर्डर) जिलों में आई है। ये वही जिले हैं, जिनके लोगों ने ‘ऑपरेशन संदूर’ के दौरान भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की लड़ाई लड़ी थी।