अदरक का पानी पीने के फायदे जान चौंक जाएंगे जानें पीने का तरीका और सावधानियां
अगर आप अपने हेल्थ को लेकर कॉन्शियस है तो आप अदरक का पानी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं इसके आपके शरीर पर काफी पॉजिटिव इफैक्ट्स होते हैं और यह कई बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Content Writer
Oct 7, 2025 • 9:19 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
6 months ago
अदरक का पानी पीने के फायदे जान चौंक जाएंगे जानें पीने का तरीका और सावधानियां
अगर आप अपने हेल्थ को लेकर कॉन्शियस है तो आप अदरक का पानी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं इसके आपके शरीर पर काफी पॉजिटिव इफैक्ट्स होते हैं और यह कई बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/the-benefits-of-drinking-ginger-water-know-how-to-drink-and-precautions
अदरक का पानी पीने के फायदे जान चौंक जाएंगे जानें पीने का तरीका और सावधानियां
अदरक को हम अक्सर रसोई में मसाले की तरह काम में लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक तरह से हमारे शरीर के लिए औषधि का काम करता है इसमें से कई गुण होते हैं जो हमारे शरीर के अलग-अलग पार्ट्स के लिए यूज़फुल होते हैं इससे होने वाले फायदे के बारे में आपको डिटेल्स में आर्टिकल मेंबताते हैं।
अदरक का पानी हमारे हेल्थ और पाचन के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है। इसमें मौजूद जिंजरोल और शोगोल जैसे यौगिक पाचन एंजाइमों को एक्टिव करते हैं जिससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। अगर आपको अपच, गैस, या ब्लोटिंग की समस्या है तो सुबह खाली पेट अदरक का पानी पीने से राहत मिलती है। यह पेट में जलन को कम करता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
अदरक का पानी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है जिससे हार्ट डिजीज खतरा कम होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण रक्त वाहिकाओं को अच्छा रखते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी हेल्पफुल है।
बढ़ाएं इम्यूनिटी को
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को स्ट्रांग करते हैं। डेली अदरक का पानी पीने से सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है जिससे आपको काफी अच्छा फील होता है।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अदरक का पानी आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इसके साथ ही यह भूख को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। अदरक का पानी पीने से शरीर का फैट कम होता है।
ब्लड शुगर होगा कंट्रोल
अदरक का पानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प कर सकता है। यह इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है और टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यूजफुल हो सकता है। डेली इस का सेवन करने से ब्लड शुगर में होने वाली ग्रोथ को रोका जा सकता है।
ब्रेन को रखेगी हेल्थी
अदरक में मौजूद बायोएक्टिव यौगिक ब्रेन को हेल्थी बनाते हैं। यह टेंशन को कम करने में हेल्प करता है और याददाश्त को बढ़ाने में हेल्पफुल है। इसके अलावा अदरक का पानी ब्रेन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है जो अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाता है।
अदरक का पानी कैसे बनाएं
अदरक का पानी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक छोटा टुकड़ा अदरक लगभग 1 इंच को छीलकर कद्दूकस कर लें। इसे एक गिलास पानी में उबालें और 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर रखें। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं। इसे गर्म या ठंडा करके दिन में 1-2 बार पी सकते हैं।
रखें थोड़ी सावधानियां
अदरक का पानी सेहत के लिए अच्छा है लेकिन इसे बहुत ही ज्यादा ना पिए क्योंकि ज्यादा पीने से आपके पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है खासकर अगर आपको दवाई ले रहे हैं तो आप डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Content Writer
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.