क्या आप भी है बार-बार नस खींचने की प्रॉब्लम से परेशान तो समझें कारण और जानें उपाय
Nurve Pulling इन दिनों गलत लाइफस्टाइल के चलते बहुत आम होता जा रहा है वहीं कुछ लोगों को यह प्रॉब्लम लंबे समय तक भी हो रही है समय रहते आपको इस पर ध्यान देना चाहिए।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Feb 24, 2026 • 9:49 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
क्या आप भी है बार-बार नस खींचने की प्रॉब्लम से परेशान तो समझें कारण और जानें उपाय
Nurve Pulling इन दिनों गलत लाइफस्टाइल के चलते बहुत आम होता जा रहा है वहीं कुछ लोगों को यह प्रॉब्लम लंबे समय तक भी हो रही है समय रहते आपको इस पर ध्यान देना चाहिए।
Full Story: https://www.newstvindia.in/are-you-also-troubled-by-the-problem-of-frequent-vein-stretching-then-understand-the-reason-and-know-the-solution
क्या आप भी है बार-बार नस खींचने की प्रॉब्लम से परेशान तो समझें कारण और जानें उपाय
Nerve Pulling या नस खींचने की प्रॉब्लम आजकल कई लोगों को परेशान कर रही है। यह मांसपेशियों में अचानक ऐंठन या खिंचाव की वजह से होती है जिससे तेज दर्द होता है। कई लोगों को यह कभी-कभी होता है लेकिन काफी लोगों को यह प्रॉब्लम लंबे समय तक और बार-बार भी हो सकती है इसके कारण और उपाय आपको पता होने चाहिए।
नस खींचना यानी मांसपेशियों का अचानक सिकुड़ना या क्रैंप जो कुछ सेकंड से लेकर मिनटों तक रह सकता है। यह जांघ, पिंडली, हाथ या पीठ में ज्यादा होता है और चलने-फिरने या काम करने में रुकावट डाल देता है। ऐसा अक्सर रात में सोते वक्त या थकान के समय ज्यादा तकलीफ देता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इस के कई कारण हो सकते है Cramp के कारणों में मसल्स पर ज्यादा जोर पड़ना, लंबे समय तक एक ही कंडीशन में रहना या अचानक स्ट्रेचिंग भी इसमें शामिल है।
• इसके अलावा डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी, इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटैशियम-मैग्नीशियम की कमी भी रिस्पांसिबल है। इस में थकान, सर्दी या ज्यादा व्यायाम से भी यह बार-बार होता है।
पहचानें इसके सिंप्टम्स
इस के शुरुआती सिंपटम्स को आसानी से पहचान सकते हैं अगर आपको इनमें से कोई सिम्टम्स दिखते हैं तो आप समझ जाना कि आपको नर्व पुलिंग की प्रॉब्लम हुई है।
• इस में अचानक तेज दर्द, मांसपेशी में सख्त गांठ बनना या हिलाने में परेशानी इसके सिंप्टम्स हैं। कई बार कभी-कभी झुनझुनी या वीकनेस भी फील होती है। अगर यह बार-बार हो तो इसे इग्नोर न करें।
अगर दर्द होते ही आप इसे रिलीफ पाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले दर्द होने पर इफेक्टेड जगह को धीरे से स्ट्रेच करें जैसे पैर की क्रैंप में उंगलियां अपनी ओर खींचें।
• इस के लिए हल्की मालिश करें और गर्म या ठंडा सेक लगाएं। इससे खून का बहाव बेहतर होता है और दर्द कुछ ही मिनटों में कम हो जाता है।
अगर आप चाहे तो इसमें कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। इस के लिए केला खाएं क्योंकि इसमें पोटैशियम भरपूर है जो नसों को स्ट्रांग बनाता है।
• इस के अलावा नारियल पानी पिएं या पालक की सब्जी खाएं। ऐसे में सरसों का तेल गर्म करके मालिश करने से भी आराम मिलता है। यह आपको बार-बार होने वाली नर्व पुलिंग की प्रॉब्लम से बचाएगा।
डाइट और एक्सरसाइज
अगर आप अपनी बॉडी पर ध्यान देते हैं तो आप बार बार होने वाली इस प्रॉब्लम से काफी हद तक बच सकते हैं। इस के लिए डेली 8 से 10 गिलास पानी पिएं और अच्छा आहार लें।
• एक्सरसाइज से पहले वार्म-अप करें और रात को पैरों को थोड़ा ऊंचा रखकर सोएं। इस के अलावा योग जैसे भुजंगासन भी कर सकते है यह नसों को लचीला बनाता है।
कब जाएं डॉक्टर के पास
अगर आप को क्रैंप 15 मिनट से ज्यादा रहे , सूजन हो या चलने में दिक्कत आए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
• वहीं अगर कमजोरी या सुन्नपन एक साथ हो तो न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लें। फिजियोथेरेपी से मसल्स स्ट्रांग होती हैं। कई बार गंभीर केस में अल्ट्रासाउंड या इंजेक्शन की जरूरत पड़ सकती है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.