Ducati Desmo450 MX रेसिंग डिजाइन के साथ हुई लॉन्च बुकिंग हुई शुरू
Ducati ने भारत में अपनी पहली मोटोक्रॉस बाइक Desmo450 MX लॉन्च कर दी है। यह बाइक ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए बनी है जो टफ रास्तों पर भी आपको स्मूथ राइडिंग देगी। इस की डिजाइन भी बाइकर्स को काफी अट्रैक्टिव लगेगी यह प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है।
Ducati Desmo450 MX बाइक हल्के वजन और रेसिंग डिजाइन वाली है इसका फ्रेम हल्का है जो ऑफ-रोड रेसिंग के लिए परफेक्ट है। इस के कलरफुल ग्राफिक्स और Ducati का स्टाइल इसे अलग बनाता हैं। इस की डिजाइन इसे रोड्स पर इसे काफी अलग बनाती है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
• इसके टायर्स और व्हील्स की बात करें तो इस में 21-इंच फ्रंट और 19-इंच रियर व्हील्स पर Pirelli के नॉबी ऑफ-रोड टायर्स हैं। ये कच्चे रास्तों, कीचड़ और पहाड़ों पर बेहतरीन ग्रिप देते हैं।
Ducati Desmo450 MX में सस्पेंशन सिस्टम भी काफी तगड़ा मिलने वाला है। इस के फ्रंट में KYB की 310mm UPSD फोर्क्स और रियर में KYB शॉक अब्जॉर्बर लगा है जो खराब रास्तों पर भी स्टेबिलिटी देते हैं। ये पूरी तरह एडजस्टेबल हैं ताकि राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से सेटिंग कर सके।
रखा गया है सेफ्टी का ध्यान
Ducati Desmo450 MX प्राइस में तगड़ी परफॉर्मेंस के साथ आपके सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है ताकि आपकी राइडिंग सेफ रहें।
• इस में Brembo के हाई परफॉर्मेंस ब्रेक्स लगे हैं इस के फ्रंट में 270mm डिस्क और रियर में 240mm के ब्रेक्स मिलने वाले है। ये ऑफ रोड कंडीशंस में भी मजबूत स्टॉपिंग पावर देते हैं।
Desmo450 MX इंजन की बात करें तो इस में 449.6cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो Ducati की खास Desmodromic वाल्व तकनीक के साथ मिलने वाली है।
• यह 63.5 बीएचपी पावर और 53.5 एनएम टॉर्क देता है इस के साथ ही 11900 आरपीएम तक रिव्स करता है। यह कम और ज्यादा स्पीड दोनों में शानदार परफॉर्मेंस देती है।
मिलेंगे राइडिंग मोड्स
Ducati Desmo450 MX पहली मोटोक्रॉस बाइक है जिसमें Ducati Traction Control, लॉन्च कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और कस्टमाइजेबल राइडिंग मोड्स मिलने वाले हैं।
• आप अपने हिसाब से राइडिंग मोड्स कस्टमाइज कर सकते है। ये फीचर्स अलग-अलग एरिया में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।
Ducati Desmo450 MX को 15 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च किया गया है इसके लॉन्च करने के बाद इस की बुकिंग शुरू हो चुकी है इस की मार्च 2026 के एंड तक डिलीवरी मिलनी शुरू हो जाएगी। यह कुछ टाइम में कई डीलरशिप पर भी अवेलेबल करा दी जाएगी जहां से आप खरीद सकते है।
Ducati Desmo450 MX प्राइस
Ducati Desmo450 MX बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 17.23 लाख से 17.24 लाख रुपये के बीच है। इस कीमत के हिसाब से यह वेल्यू फॉर मनी है।
• अगर आप बुकिंग करना चाहें तो बुकिंग कर सकते है बुकिंग के बाद मार्च के एंड तक आपको डिलीवरी मिलने लग जाएगी। बुकिंग के लिए प्राइस आप अपने नजदीकी डीलर से कंफर्म कर सकते है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Content Writer
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.