IND vs NZ T20: रायपुर में सूर्या-ईशान का तूफान! भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, 15.2 ओवर में ही खत्म कर दिया 209 रनों का लक्ष्य
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव (82*) और ईशान किशन (76) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। 209 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने कीवियों के खिलाफ सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
रायपुर : भारत ने ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। इस टीम को डेवोन कॉन्वे और टिम सीफर्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 3.2 ओवरों में 43 रन जुटाए। कॉन्वे 9 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सीफर्ट ने 13 गेंदों में 24 रन की पारी खेली।