गणतंत्र दिवस पर वीरों का सम्मान! 70 सैन्य कर्मियों को वीरता पुरस्कार और 131 हस्तियों को पद्म सम्मान; देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 70 जवानों को वीरता पुरस्कार और 131 नागरिकों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की। शौर्य चक्र पाने वालों में पैरा एसएफ के जांबाज और नौसेना की दो महिला अधिकारी भी शामिल हैं।
नई दिल्ली : 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 70 सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (एक मरणोपरांत सहित), एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 44 सेना पदक (वीरता) (पांच मरणोपरांत सहित), छह नौ सेना पदक (वीरता), और दो वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।
शौर्य चक्र पाने वालों में 21 पैरा (स्पेशल फोर्स) से लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार, 32 असम राइफल्स से मेजर अंशुल बाल्टू, 5 पैरा (स्पेशल फोर्स) से मेजर शिवकांत यादव, 42 राष्ट्रीय राइफल्स से मेजर विवेक मेच, 11 पैरा (स्पेशल फोर्स) से मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह और 6 पैरा (स्पेशल फोर्स) से कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकू शामिल हैं।