हवल H9 एसयूवी में लग्जरियस इंटीरियर के साथ मिलेंगे तगड़े सेफ्टी फीचर्स , जानें कीमत
Haval H9 बहुत ही मजबूत डिजाइन वाली SUV है इसमें आपको जितने बढ़िया इंटीरियर फीचर्स मिलने वाले हैं उतना ही प्रीमियम इसका बाहरी लुक भी है यह ऑफ रोड के लिए एक बहुत ही बेहतर SUV है।
हवल H9 एसयूवी में लग्जरियस इंटीरियर के साथ मिलेंगे तगड़े सेफ्टी फीचर्स , जानें कीमत
Haval H9 फुल-साइज एसयूवी है जो ग्रेट वॉल मोटर्स के हवल ब्रांड ने बनाई है। इसका जो एक्सटीरियर बॉडी स्ट्रक्चर है वह काफी अच्छा है इसके साथ ही इसमें जो इंटीरियर मिलेगा वह भी काफी लग्जरियस दिया गया है अभी हाल ही में यह एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने वाले अभिषेक शर्मा को गिफ्ट में देने के वजह से बहुत ही ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।
डिजाइन और एक्सटीरियर फीचर्स
Haval H9 का डिजाइन काफी मजबूत और बोल्ड है। यह दिखने में काफी अट्रैक्टिव भी है। इसकी लंबाई लगभग 4950 mm, चौड़ाई 1976 mm और ऊंचाई 1930 mm दी गई है।
• इसमें आपको बड़ा स्क्वायर ग्रिल, राउंड हेडलाइट्स देखने को मिलेंगे इसके अलावा प्रोटेक्टिव स्किड प्लेट्स और रियर स्पेयर टायर इसे एडवेंचर के लिए तैयार करते है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक साइडस्टेप्स और फ्रंट-रियर फॉग लैंप्स भी दिए गए है।
इंटीरियर और कम्फर्ट फीचर्स
Haval H9 का इंटीरियर आपको लग्जरियस मिलने वाला है। जहां लेदर सीट्स, मेमोरी फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स और वेंटिलेटेड-मसाज फीचर्स पैसेंजर्स को रॉयल फील देते हैं।
• इसके 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में स्पेशियस केबिन है। इसमें आपको 14.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले भी मिलता है।
इंजन, परफॉर्मेंस और ट्रांसमिशन
यह एसयूवी 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस है जो 214-240 एचपी पावर और 380 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इस में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ZF ट्रांसमिशन के साथ यह स्मूथ शिफ्टिंग देता है। इसकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है इसमें परफॉर्मेंस बैलेंस्ड मिलेगा।
READ MORE - 2025 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट हुआ लॉन्च ₹9.99 लाख रुपए से शुरू होगी कीमत जानें फीचर्स
शानदार ऑफ-रोड फीचर्स
Haval H9 में आपको बेहतरीन ऑफ रोड फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस की बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस, 224 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ मिलेगी। इसके अलावा 800 mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी और फ्रंट-रियर डिफरेंशियल लॉकिंग सिस्टम इसे शानदार बनाते है।
आयेगी सेफ्टी फीचर्स
अगर सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Haval H9 में सेफ्टी का बहुत ही अच्छा ध्यान रखा गया है। सेफ्टी फीचर्स में H9 लेवल 2 ADAS के साथ आती है जिसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल देखने को मिलेगा।
• इसके अलावा इस में लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और टायर प्रेशर मॉनिटर शामिल हैं।
भारत में लॉन्च डेट
अगर Haval H9 के भारत में लांच होने की डेट की बात करें तो अभी तक यह कंफर्म नहीं है लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2025 के एंड तक शायद या भारत में आ सकती है लेकिन अगर यह भारत में आती है तो यह एसयूवी में कंपटीशन काफी बढ़ा देगी।
वेरिएंट्स और कीमत
भारत में H9 के लॉन्च की ऑफिशियल डेट नहीं आई है अभी तक लेकिन बहुत ही जल्दी है भारत में आ सकती है। इसके 2-3 वेरिएंट्स आ सकते हैं जिस में बेस, मिड और टॉप शामिल है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 25 लाख रुपये से शुरू हो सकती है जबकि टॉप मॉडल 35-40 लाख तक जा सकती है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में इसकी कीमत लगभग 33-34 लाख रुपये हो सकती हैं।
READ MORE - महिंद्रा बोलेरो नियो फेसलिफ्ट हुआ लॉन्च मिलेगी मजबूत डिजाइन और दमदार इंजन जानें कीमत