Thalapathy Vijay: रिलीज से पहले संकट में 'जना नायकन', मद्रास हाईकोर्ट ने सेंसर विवाद पर फैसला रखा सुरक्षित

अभिनेता विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ की 9 जनवरी की रिलीज पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट रोके जाने के बाद मामला मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गया है। धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा बलों के चिन्हों को लेकर उठे विवाद के बीच कोर्ट 9 जनवरी को ही अपना फैसला सुनाएगा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 7, 2026 • 10:25 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
Thalapathy Vijay: रिलीज से पहले संकट में 'जना नायकन', मद्रास हाईकोर्ट ने सेंसर विवाद पर फैसला रखा सुरक्षित
 'जना नायकन', मद्रास हाईकोर्ट ने सेंसर विवाद पर फैसला रखा सुरक्षित
अभिनेता विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ की 9 जनवरी की रिलीज पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट रोके जाने के बाद मामला मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गया है। धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा बलों के चिन्हों को लेकर उठे विवाद के बीच कोर्ट 9 जनवरी को ही अपना फैसला सुनाएगा।
Full Story: https://www.newstvindia.in/thalapathy-vijay-jana-nayakan-in-crisis-before-release-madras-high-court-reserves-verdict-on-censor-controversy
https://www.newstvindia.in/thalapathy-vijay-jana-nayakan-in-crisis-before-release-madras-high-court-reserves-verdict-on-censor-controversy
Copied
Thalapathy Vijay: रिलीज से पहले संकट में 'जना नायकन', मद्रास हाईकोर्ट ने सेंसर विवाद पर फैसला रखा सुरक्षित
Thalapathy Vijay: रिलीज से पहले संकट में 'जना नायकन', मद्रास हाईकोर्ट ने सेंसर विवाद पर फैसला रखा सुरक्षित
Advertisement
Advertisement

चेन्नई : अभिनेता विजय की आगामी तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ की सेंसर सर्टिफिकेट प्रक्रिया में आखिरी समय पर बड़ी अड़चन आ गई है। फिल्म की 9 जनवरी को होने वाली रिलीज से ठीक पहले इस मुद्दे पर मद्रास हाईकोर्ट में बहस हुई।

मामला यह है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने अचानक फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रोक दिया और इसे नए सिरे से बनी रिव्यू कमेटी के पास दोबारा जांच के लिए भेज दिया। इससे पहले सेंसर बोर्ड की क्षेत्रीय समिति ने कुछ सीन हटाने और कुछ डायलॉग म्यूट करने के बाद फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की थी।

अब रिव्यू कमेटी के पास दोबारा जांच के लिए भेजे जाने से इस फिल्म के रिलीज को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
जन्मदिन विशेष: कैंसर को मात देकर मिसाल बनीं लीजा रे, संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर
NEW
flash_on
मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
flash_on
OTT पर अभिनेत्रियों के लिए ज्यादा 'स्पेस': भूमि पेडनेकर ने दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खोला दिल
flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

‘जना नायकन’ का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और इसे केवीएन प्रोडक्शंस ने बनाया है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म करीब 500 करोड़ रुपए में बनी है और इसे 22 देशों में चार भाषाओं में 5,000 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इस फिल्म को लेकर खास चर्चा इसलिए भी है क्योंकि इसे राजनीति में पूरी तरह उतरने से पहले विजय की आखिरी बड़ी फिल्म माना जा रहा है।

कोर्ट में फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सतीश परासरन और वकील विजयन सुब्रमणियन ने बताया कि सेंसर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन 18 दिसंबर को किया गया था।

Advertisement
Advertisement

फिल्म देखने के बाद 22 दिसंबर को क्षेत्रीय सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन हटाने और कुछ डायलॉग म्यूट करने के निर्देश दिए और यू/ए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की।

निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के सभी निर्देशों को मानते हुए जरूरी बदलाव कर दिए, लेकिन जब सर्टिफिकेट मिलने की बारी आई तो केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की चेयरपर्सन ने ईमेल भेजकर बताया कि फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग को लेकर शिकायत मिली है, इसलिए फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया है।

निर्माताओं ने इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है और न ही कहीं सार्वजनिक रूप से दिखाई गई है, ऐसे में किसी तीसरे पक्ष की शिकायत का कोई आधार ही नहीं बनता। उन्होंने यह भी कहा कि जब सेंसर बोर्ड पहले ही यू/ए सर्टिफिकेट की सिफारिश कर चुका था तो चेयरपर्सन को अकेले यह फैसला लेने का अधिकार नहीं है।

निर्माताओं के वकील ने दलील दी कि रिलीज से ठीक पहले सर्टिफिकेट रोकना मनमाना और गलत है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होगा और जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कोर्ट से तुरंत सेंसर सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश देने की मांग की।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एआरएल सुंदरासन ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि कानून के सामने सभी फिल्में समान हैं, चाहे उनका बजट बड़ा हो या स्टार पावर ज्यादा। उन्होंने बताया कि फिल्म के कुछ सीन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं, इसको लेकर शिकायतें मिली हैं। साथ ही फिल्म में सुरक्षा बलों के चिन्ह (इंसिग्निया) दिखाए गए हैं, जिसके लिए जरूरी अनुमति हो सकती है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने कानून के तहत ही कार्रवाई की है और उन्हें अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से सवाल किया कि जब फिल्म को पहले ही यू/ए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश हो चुकी थी, तो अचानक उसे रिव्यू के लिए क्यों भेजा गया, कौन-कौन से सीन हटाए गए, और जब फिल्म रिलीज ही नहीं हुई थी, तो शिकायत कैसे आ गई।

सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मद्रास हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और कहा है कि ‘जना नायकन’ को सेंसर सर्टिफिकेट देने से जुड़ा फैसला 9 जनवरी को सुनाया जाएगा, उसी दिन जिस दिन फिल्म रिलीज होने वाली है।

इस वजह से फिलहाल फिल्म की थिएटर रिलीज अधर में लटकी हुई है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications