Earthquake in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; जम्मू-कश्मीर में भी हिली धरती
महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र ताजिकिस्तान में था। जानें दोनों राज्यों में सुरक्षा और नुकसान की स्थिति।
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं मिली है। हालांकि भूकंप की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर भागे और काफी समय तक अंदर आने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का समय शाम 7 बजकर 10 मिनट नोट किया गया। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र 5 किमी गहराई में बताया गया है।