महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी बोले- विकास और सुशासन की जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 'महायुति' की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने झूठ और धोखे की राजनीति को करारी शिकस्त दी है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 'महायुति' की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने झूठ और धोखे की राजनीति को करारी शिकस्त दी है।
पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "महाराष्ट्र में आज विकासवाद की जीत हुई है। झूठ और छल की राजनीति का अंत हुआ है। महाराष्ट्र ने यह संदेश दिया है कि जनता विकास और सुशासन चाहती है।"