"बायोफार्मा शक्ति" से बदलेगी हेल्थ सेक्टर की सूरत: 5 साल में ₹10,000 करोड़ खर्च करेगी सरकार; रिफॉर्म्स की संख्या 350 के पार
देश में फार्मा सेक्टर की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा निवेश। दुर्लभ खनिजों की खोज के लिए आंध्र, केरल और ओडिशा को मिलेगा विशेष सहयोग। जानें वित्त मंत्री के भाषण की 5 बड़ी बातें।
नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए बजट में 'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
वित्त मंत्री बजट भाषण में बताया कि इस स्कीम के तहत देश में बायो-फार्मा को बढ़ावा देने को लिए 1,000 मान्यता प्राप्त परीक्षण स्थलों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा।