भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल; ₹10 लाख के हेल्थ कार्ड से मिलेगी मुफ्त सुरक्षा, टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर
पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करते हुए 'मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना' के तहत ₹10 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में टीबी उन्मूलन अभियान के दौरान बताया कि सरकार टीबी जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने और सरकारी अस्पतालों में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है।
Bhagwant Mann: पंजाब में बिना रुके, बिना थके भगवंत मान सरकार सूबे को उन्नति की राह पर लेकर जा रही है। ऐसे में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र पर बराबरी के साथ ध्यान दे रही है। राज्य के निवासियों को मुफ्त में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को काफी लाभ हो रहा है। पटियाला में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने टीबी उन्मूलन अभियान के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप सरकार की हेल्थ क्षेत्र में किए गए शानदार कार्यों की जानकारी दी।
Bhagwant Mann सरकार टीबी की समस्या पर दे रही खास ध्यान
पंजाब की भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, ‘अगर किसी को पता चलता है कि उसे टीबी है, तो वह इसे छिपाने की कोशिश करता है, जिससे बीमारी और ज्यादा फैलती है। मान सरकार देश की एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने न केवल टीबी की समस्या पर ध्यान दिया है, बल्कि 10 लाख रुपये के हेल्थ कार्ड के साथ पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा की भी बात की है।’
मान सरकार ने पूरे पंजाब में ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई है। इस मुफ्त योजना के जरिए पंजाब के निवासियों को सालाना आधार पर 10 लाख रुपये तक का इलाज मिलता है। इस स्कीम के जरिए राज्यभर में सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में फ्री उपचार की सुविधा दी जा रही है।