सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे। बेटे सलमान खान और बेटी अलवीरा खान को अस्पताल में देखा गया।जानकारी के मुताबिक, सलमान खान मढ़ इलाके में चल रही शूटिंग को बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है।सलीम खान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे लेखक के तौर पर दर्ज है, जिन्होंने सिनेमा की भाषा और नायक की छवि दोनों को नई दिशा दी। उन्होंने अपना करियर अभिनय से शुरू किया था। 1960 के दशक में उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें तलाश थी। इसी दौर में उन्होंने महसूस किया कि अभिनय नहीं, बल्कि लेखन उनकी असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने पटकथा लेखन की ओर कदम बढ़ाया और यहीं से उनका असली सफर शुरू हुआ।लेखन की दुनिया में सलीम खान की किस्मत तब बदली जब उनकी जोड़ी गीतकार जावेद अख्तर के साथ बनी। यह जोड़ी 'सलीम-जावेद' के नाम से मशहूर हुई। दोनों ने मिलकर ऐसी कहानियां और डायलॉग्स लिखे, जिन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए।सलीम-जावेद की लिखी फिल्मों में 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', और 'डॉन' जैसी कल्ट क्लासिक्स फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज के गुस्से, संघर्ष और उम्मीदों को बड़े पर्दे पर उतारा। 'जंजीर' और 'दीवार' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' का टैग दिलाया।सलीम खान की रचनात्मक ताकत ने फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में मदद की। आज जब वह अस्पताल में भर्ती हैं, तो पूरा फिल्म जगत उनकी सेहत को लेकर चिंतित है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।--आईएएनएसपीके/एएस

Agency
Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 17, 2026 • 4:06 PM
N
News TV India
BREAKING
Agency
Agency
2 months ago
सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान
ं भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान

Full Story: https://www.newstvindia.in/सूजन-की-शिकायत-के-बाद-लीलावती-अस्पताल-में-भर्ती-सलीम-खान-शूटिंग-छोड़-पिता-को-देखने-पहुंचे-सलमान-खान
https://www.newstvindia.in/सूजन-की-शिकायत-के-बाद-लीलावती-अस्पताल-में-भर्ती-सलीम-खान-शूटिंग-छोड़-पिता-को-देखने-पहुंचे-सलमान-खान
Copied
सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान
Advertisement
Advertisement

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे। बेटे सलमान खान और बेटी अलवीरा खान को अस्पताल में देखा गया।

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान मढ़ इलाके में चल रही शूटिंग को बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
जन्मदिन विशेष: कैंसर को मात देकर मिसाल बनीं लीजा रे, संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर
NEW
flash_on
मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
flash_on
OTT पर अभिनेत्रियों के लिए ज्यादा 'स्पेस': भूमि पेडनेकर ने दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खोला दिल
flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

सलीम खान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे लेखक के तौर पर दर्ज है, जिन्होंने सिनेमा की भाषा और नायक की छवि दोनों को नई दिशा दी। उन्होंने अपना करियर अभिनय से शुरू किया था। 1960 के दशक में उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें तलाश थी। इसी दौर में उन्होंने महसूस किया कि अभिनय नहीं, बल्कि लेखन उनकी असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने पटकथा लेखन की ओर कदम बढ़ाया और यहीं से उनका असली सफर शुरू हुआ।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

लेखन की दुनिया में सलीम खान की किस्मत तब बदली जब उनकी जोड़ी गीतकार जावेद अख्तर के साथ बनी। यह जोड़ी 'सलीम-जावेद' के नाम से मशहूर हुई। दोनों ने मिलकर ऐसी कहानियां और डायलॉग्स लिखे, जिन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए।

सलीम-जावेद की लिखी फिल्मों में 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', और 'डॉन' जैसी कल्ट क्लासिक्स फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज के गुस्से, संघर्ष और उम्मीदों को बड़े पर्दे पर उतारा। 'जंजीर' और 'दीवार' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' का टैग दिलाया।

Advertisement
Advertisement

सलीम खान की रचनात्मक ताकत ने फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में मदद की। आज जब वह अस्पताल में भर्ती हैं, तो पूरा फिल्म जगत उनकी सेहत को लेकर चिंतित है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor

(This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News feed, News Tv India Staff may not have modified or edited the content body)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications