शेख हसीना को मिलेगी मौत की सजा? सुप्रीम कोर्ट 20 जनवरी को करेगा सजा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई
बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने शेख हसीना और असदुज्जमां खान कमाल की उम्रकैद की सजा को मौत की सजा में बदलने वाली अपील पर सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है। आईसीटी अभियोजक ने 'जुलाई विद्रोह' के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए फांसी की मांग की है।
ढाका : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की उम्रकैद की सजा को मौत में बदलने वाली याचिका पर 20 जनवरी को सुनवाई होगी। बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के अपीलेट डिवीजन ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (आईसीटी) के अभियोजक की अपील पर सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है।
इस अपील में शेख हसीना और असदुज्जमां खान कमाल को जुलाई में हुए सामूहिक विद्रोह से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में मिली सजा को बढ़ाने की मांग की गई है। अपीलेट डिवीजन के जज-इन-चैंबर जस्टिस एमडी रेजाउल हक की ओर से दिए गए ऑर्डर में कहा गया, "सुनवाई की तारीख 20 जनवरी को तय की गई है।"