सर्दियों में छाती में जकड़न क्यों होती है? जानिए कारण और आसान घरेलू उपाय
ठंड के मौसम में छाती में भारीपन और जकड़न आम समस्या है। यह हमेशा दिल की बीमारी नहीं होती। आयुर्वेद के आसान उपायों से इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है।
नई दिल्ली : सर्दियों के मौसम में वातावरण में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में पूरे शरीर का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। सर्दियों में अक्सर लोग छाती में हल्के दर्द और भारीपन की शिकायत करते हैं। ये सिर्फ दिल से जुड़ी बीमारी का संकेत नहीं हैं, बल्कि सर्दी में होने वाली जकड़न है, जो छाती से शुरू होकर हुए पूरे शरीर को बीमार कर सकती है। तो चलिए जानते हैं कि सर्दियों में छाती में जकड़न क्यों होती है और इससे राहत पाने के लिए क्या कर सकते हैं।
मौसम में परिवर्तन का सीधा असर मानव शरीर पर पड़ता है और शरीर की नसें संकुचित होने लगती हैं। ठंड की वजह से फेफड़ों में भी संकुचन बढ़ जाता है और सर्द हवा छाती में कफ की वृद्धि कर देती है, जिससे सीने में दर्द होना, सांस लेने में परेशानी, बोलने में परेशानी और सीने में खिंचाव भी महसूस होता है। ये सभी छाती में जकड़ने के लक्षण हैं, जो बड़े से लेकर बच्चों तक को परेशान करते हैं।