ईरान पर हमले के बाद एक्शन में UN; गुटेरेस ने कतर और ओमान के साथ शुरू की 'शांति वार्ता'
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच कतर और ओमान से बात की। वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों पर पड़ने वाले असर को लेकर जताई चिंता।
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में हो रही सैन्य गतिविधियों का पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात का सबसे ज्यादा असर हमेशा कमजोर और गरीब देशों पर पड़ता है।