Samsung को मिलेगी टक्कर! मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी में होगा 165Hz डिस्प्ले और 50MP का ट्रिपल कैमरा, जानें कब होगा लॉन्च
मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी (Motorola Razr 70 Ultra 5G) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन लीक। जानें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, 5000mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा की पूरी डिटेल
Motorola Razr 70 Ultra 5G: भारतीय फोल्डेबल फोन सेगमेंट काफी तेजी से उभर रहा है। मार्केट में सैमसंग, ओप्पो, वीवो, वनप्लस, गूगल, ऑनर, टेक्नो और मोटोरोला भी शामिल है। इस श्रेणी में यूजर्स के पास काफी सारे विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में जल्द ही मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी दस्तक दे सकता है। इंटरनेट पर इसे लेकर काफी धूम देखने को मिल रही है। अभी तक इसकी कई दमदार खूबियां लीक हो चुकी हैं। मगर फिर भी हो सकता है कि आपको अभी तक इसके शानदार स्पेक्स की डिटेल नहीं मिली हो। ऐसे में आप इस खबर के जरिए अपकमिंग फोल्डेबल फोन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी में तहलका मचा सकती है धाकड़ परफॉर्मेंस
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी में एडवांस क्षमताओं से लैस स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट देखने को मिल सकती है। कंपनी इसकी एनर्जी एफिशियंसी को काफी बेहतर रख सकती है, जिससे यूजर्स को बढ़िया अनुभव मिलने का अनुमान है। कंपनी इसमें 16जीबी रैम के साथ 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन शामिल कर सकती है। ऐसे में इसमें मल्टीटास्किंग और अच्छे लेवल पर गेमिंग एक्सपीरियंस भी लिया जा सकता है। वहीं, बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 7000mAh की बैटरी क्षमता को शामिल करने पर विचार कर रही है। साथ ही 80W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है।