भगवंत मान सरकार के 4 साल: 'रंगला पंजाब' के विजन से बदली सूबे की तस्वीर, जानें बड़ी उपलब्धियां
पंजाब की भगवंत मान सरकार के 4 साल पूरे। जानें 'रंगला पंजाब' के विजन के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और कृषि क्षेत्र में हुए बड़े बदलाव और उपलब्धियां
Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में कई क्षेत्रों को विकसित करने का प्रयास किया है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। मान सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार, खेतों के लिए नहर का पानी, नशामुक्त समाज, मजबूत कानून-व्यवस्था, संस्कृति और पर्यटन का विकास समेत निवेश लाने जैसे कई शानदार कार्य किए हैं।
भगवंत मान सरकार ने इन क्षेत्रों का किया विकास
पंजाब में भगवंत मान सरकार ने कृषि सुधार के जरिए राज्य के किसानों को काफी फायदा पहुंचाया है। इसके लिए आप सरकार ने गेहूं-धान के चक्र से बाहर निकलने की कोशिश की है और मक्का, दालें, बागवानी को बढ़ावा का प्रयास किया है। साथ ही आधुनिक तकनीक और सुधार से किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश की है। सरकार ने रोजगार और उद्योग क्षेत्र को उन्नत करने के प्रयास किए हैं।